जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। शिवालिकनगर नगरपालिका क्षेत्र में विकास के कार्य निरंतर हो रहे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने शिवालिकनगर शिव मंदिर व सामुदायिक केंद्र के पास सड़क व नाली निर्माण कार्य पूजनोपरांत प्रारंभ कराया। सड़क व नाली निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर स्थानीय निवासियों ने अध्यक्ष राजीव शर्मा का फूल मालाओं और पुष्पगुच्छ के साथ स्वागत कर आभार प्रकट किया।
पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य होने हैं, उन्हें शीघ्र पूरा किया जा रहा है और जो कार्य रह गए हैं, उन्हें भी जल्द से जल्द प्रारंभ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने पर बरसात में जलभराव से मुक्ति मिलेगी और क्षेत्र वासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। राजीव शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे देश व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड के हर कौने के विकास की चिंता है, इन दोनों के मार्गदर्शन व इच्छाशक्ति के चलते ही यहां भी प्रत्येक कॉलोनी व क्षेत्र में सभी विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सड़क, नाली, पुलिया निर्माण के कार्य गतिमान है। इसके साथ साथ ही साफ सफाई कार्य व दीपावली से पहले पूरे क्षेत्र को हाई मास्क लाइट व स्ट्रीट लाइट लगाकर जगमग किया जाएगा।
इस अवसर पर सभासद पंकज चौहान व हरिओम चौहान, वरिष्ठ समाजसेवी अवनीश मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता चमोली, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र विश्नोई, शशीकांत भनोट, मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा रितु ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाउपाधयक्ष मनु रावत, रंजीता झां, मंजू नौटियाल, शशि भूषण पांडे, पवन शर्मा, हरिनाम कटियार, दिनेश चौहान, देवेंद्र चौहान, अरुण पंडित, गौरव गुर्जर, अमित भट्ट, नवीन भट्ट, वेदान्त चौहान, आशीष चौहान, आशीष रस्तोगी, शुभम, विशाल सिंह, गौरव रस्तोगी, गजेंद्र सिंह व अनेक क्षेत्रवासी शामिल हुए।