जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित देशभक्ति कार्यक्रम के साथ प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक करते हुए शहीदों के बलिदान से अवगत कराया। गणपति धाम जन सद्भावना समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों के कार्यक्रम की सभी ने सराहना करते हुए इससे नई पीढ़ी को देश की आजादी और देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है।
गणपति धाम जन सद्भावना समिति के द्वारा 75 वां स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सोसाइटी के कार्यकर्ताओं द्वारा 5 किलोमीटर की प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी समाज के लिए एक आकर्षण का केंद्र बनी रही। समाज की एकता और अखंडता के लिए यह प्रभात फेरी निकाली गई। इसी क्रम में बच्चों के द्वारा कुल 25 सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगारंग प्रस्तुतियां की गई। स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षाेल्लास के साथ के द्वारा मनाया गया। इसका जिसमें पूरे समाज ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को शोभायमान करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीस्वरानंद ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन जरूरी है और इनके माध्यम से नई पीढ़ी को देश के शहीदों के बलिदान के बारे में जानकारी मिलती है।
कार्यक्रम में हेमराज थपलियाल अध्यक्ष, देवेंद्र जी महासचिव नरेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष अवनीश शर्मा सोशल मीडिया प्रभारी, भगवत सिंह कार्यक्रम संयोजक, पंकज चौधरी जिला सोशल मीडिया प्रभारी आदि अनेक महानुभाव कार्यक्रम में उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम देश की एकता और अखंडता के लिए किया गया।
समिति के अध्यक्ष हेमराज थपलियाल ने आए हुए आगंतुक महोदय, पत्रकार महोदय, पुलिस प्रशासन, माताएं बहनों का कार्यक्रम में आए आने पर आभार प्रकट किया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।