जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक में एआरओ मनमानी पर उतरा हुआ है. वह विशेष वर्ग के लिए लगातार चुनाव चिन्ह की सूची बदल रहा है. प्रधान पद के प्रत्याशियों ने इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की है. मामले की जांच शुरू हो गई है. ब्लॉक परिसर में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है, सबसे ज्यादा कारस्तानी भक्तन पुर आबिदपुर प्रधान प्रत्याशियों के साथ की है. कभी किसी को डैशबोर्ड तो कभी उसे ट्रक, किसी को कैची तो किसी को चूड़ियां. मामले को लेकर प्रधान प्रत्याशियों में गहरा आक्रोश है. उन्होंने एआरओ के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है.