जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके कार्यों को स्मरण किया। उन्होंने भगवान राम के मंदिर के निर्माण में जो अभू​तपूर्व योगदान किया, उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देशहित उनके लिए सर्वोपरि था, उनके साहसिक कार्य के बलबूते ही आज राम मंदिर का सपना साकार हुआ।


भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने हेतु विधान सभावार कार्यक्रम जारी है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि जनसंघ के टिकट पर 1967 में पहली बार विधानसभा पहुंचकर कल्याण सिंह ने साबित कर दिया है कि आगामी समय उनका है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की पहली बार सरकार बनाने का सौभाग्य कल्याण सिंह के नेतृत्व में पूरा हुआ, लेकिन उन्होंने जो ऐतिहासिक कार्य किया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश हित में और अपने आराध्य भगवान श्री राम के लिए अपनी मुख्यमंत्री की सीट को गवां दिया। उनके इस ऋण को कभी नहीं उतारा जा सकता।


जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल ने कहा कि श्री कल्याण सिंह का जीवन देश के लिए समर्पित रहा। देश हित के लिए उन्होंने सिद्धांतों का पालन किया। भाजपा आज भी उनके पद चिन्हों पर चलकर देश का विकास कर रही है।
जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि कल्याण सिंह पिछड़ों के साथ देश के सभी वर्ग के प्रिय नेता थे। उन्होंने राजनीतिक सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया, बल्कि देश हित में अग्रणी पक्ति में खड़े रहे। देश के लिए किए गए कार्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।


सप्तऋषि मंडल में ये नेता रहे उपस्थित
प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल, जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार, जिला मंत्री लोकेश पाल, जिला मंत्री राजीव गिरी, मंडल अध्यक्ष वात्सल्य पाल, भाजपा निगम पार्षद अनिरुद्ध भाटी, गौरव चौधरी, धर्मेंद्र आदि शामिल हुए।


मंगलौर विधानसभा में ये लोग हुए शामिल
जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला महामंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा लोकेश पाल, जिला मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा डॉ आशुतोष, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू धीमान, अंकुर चौधरी, ओमपाल सिंह, अमित चौधरी आदि ने स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।