रुड़की। खानपुर विधानसभा से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार का कुख्यात बदमाशों से संबंध हैं। उसकी कुख्यात बदमाश सुनील राठी के दाहिना हाथ सुशील गुर्जर से इतनी गहरी दोस्ती है कि लगातार ​मुलाकात होती है। लोगों का सवाल है कि विधायक क्या कोई बड़ा षड़यंत्र रच रहा है या फिर उसके मंसूबे क्या है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि विधायक के खिलाफ जल्द ही डीजीपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेंगे।


सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही कुछ तस्वीरों में सहारनपुर के मिरकपुर गांव के कुख्यात अपराधी सुशील गुर्जर और खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार साथ साथ देखे जा सकते हैं। यह एक दो तस्वीरें नहीं बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा अलग अलग मौकों की तस्वीरें है, जहां कुख्यात अपराधी सुशील गुर्जर उमेश कुमार के साथ बेहद नजदीकी संबंधों में नजर आ रहे है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि खुद को देश का एक महान पत्रकार बताने वाले उमेश कुमार आखिर सुशील गुर्जर के साथ कौन सा नया प्रोजेक्ट कर रहा है? इन नजदीकियों को देखकर साफ—साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि उमेश कुमार उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधियों के साथ खानपुर में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदीयों को साफ करने के लिए ऐसे अपराधियों का सहारा ले रहा है।


आपको बता दें ​कि सुशील गुर्जर कुख्यात बदमाश सुनील राठी का दाहिना हाथ है। सुनील राठी के आदेश पर वह अनेकों अपराध कर चुका है। सुशील पर दर्जनों मुकदमें हैं जिसमें रंगदारी हत्या फिरौती जैसे कई मामले शामिल है, साथ ही सुशील गुर्जर पर रुड़की जेल के जेलर की हत्या का भी आरोप है। ये जेलर उत्तराखंड के एक वरिष्ठ IPS के सगे रिश्तेदार भी थे। हालांकि सुशील गुर्जर वर्तमान में जेल में बंद है और तस्वीरें कुछ महीने पहले की बतायी जा रही है है। सुशील गुज़र से उमेश कुमार की नजदीकियां उमेश के राजनीतिक विरोधीयों के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि आने वाले समय में उमेश के राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों को अपनी जान माल का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।


सुशील गुर्जर का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 243/14 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 120बी 34 भादवि कोतवाली गंगनहर।
2. मु0अ0सं0 54/2000 धारा 302,120बी, 34 भादवि मंगलौर
3. मु0अ0सं0 107/2005 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 120बी, 34 भादवि थाना लक्सर।
4- मु0अ0सं0 125/2006 धारा 302,307,506,34 भादवि थाना लक्सर।
5- मु0अ0सं0 298/07 धारा 308 भादवि कोतवाली गंगनगर
6- मु0अ0सं0 211/08 धारा 2/3 गैगेस्टर थाना लक्सर।
7. मु0अ0सं0 28914 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट कोतवाली गंगनहर।
8- मु0अ0स0 91/23 धारा 380,386,427,506 भादवि थाना सिडकुल।
9- मु0अ0स0 799/15 धारा 304/120 बी थाना देवबन्द सहारनपुर
10- मु0अ0स0 399/17 धारा 307/386/112 बी थाना देवबन्द सहारनपुर
11- मु0अ0स0 561/ 17 धारा 147/148/149/302 /120 बी थाना देवबन्द सहारनपुर
12- मु0अ0स0 374/18 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट