जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में जनप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वागत को लेकर जनता में इतना भारी उत्साह देखने को मिला कि करीब तीन किमी की दूरी तक जनसैलाब उमड़ा रहा। सर्वधर्म के लोगों ने काफिले पर फूलों की जमकर वर्षा की। काफिले का स्वागत करने के लिए जनता घंटों तक इंतजार करती रही। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ भाजपा संगठन के पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला। जनता की उम्मीद को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने लालढांग क्षेत्रवासियों को झूला पुल का तोहफा दिया तो बहादरपुर जट्ट में डिग्री कॉलेज की घोषणा कर आगामी पीढ़ी के भविष्य का निर्धारण किया।


ग्राम्य विकास विभाग की ओर से उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविकास मिशन के अंतर्गत कोविड—19 के तहत स्वयं सहायता समूह को 8435.26 लाख रूपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरण कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में रखा गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत करने के लिए विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति में उत्साह देखने को मिला। बादशाहपुर के नेहरू इंटर कॉलेज में बनाए गए हैलीपैड़ से मुख्यमंत्री का स्वागत कार्यक्रम शाहपुर शीतलाखेड़ा के रूबराज पैलेस तक रखा गया। जहां कदम—कदम पर मुख्यमंत्री के काफिले का स्वागत करने के लिए सर्वधर्म के लोग पलक पावड़े बिछाए फूलों की मालाएं लेकर खड़े रहे। जैसे ही काफिला उनके बीच पहुंचता तो स्वागत के लिए लोग उमड़ते रहे। महिलाएं और बच्चे भी घर का कामकाज छोड़कर सड़क पर आ गए। उनका अभिवादन मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री के साथ विधायकों ने स्वीकार किया। कार्यक्रम स्थल के बाहर हजारों की तादात में खड़े लोगों ने काफिले का जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान जितना उत्साह मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री के काफिले में था तो उससे अधिक समर्थकों में देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने भी फूल मालाओं से स्वागत के लिए खड़े महिलाओं और बच्चों का अभिवादन किया।


30 साल पुरानी मुराद हुई पूरी, बनेगा लालढांग में झूला पुल
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लालढांग के क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए क्षेत्र में झूला पुल बनवाने की घोषणा की। ये झूला पुल लालढांग के रसूलपुर गोट में बनेगा। पुल की घोषणा होते ही क्षेत्रवासियों में उत्साह फैल गया। क्षेत्रवासियों ने तालियों की गड़गड़ाहट और नारों से घोषणा पर हर्ष जताया। 30 साल पुरानी मुराद पूरी होने क्षेत्रवासियों ने धामी और स्वामी के नारे लगाकर घोषणा का स्वागत किया।
छात्रों के भविष्य निर्धारण को मिला बहादरपुर जट्ट में डिग्री कॉलेज
हरिद्वार। देश की आजादी के बाद से बहादरपुर जट्ट क्षेत्र में कोई डिग्री कॉलेज नहीं खुल सका था। क्षेत्र के दर्जनों गांवों के छात्र—छात्राओं को हरिद्वार शहर आना पड़ता था। गरीब तबके के छात्र—छात्राएं शहर में पढ़ाई के लिए नहीं आ पाते थे। ऐसे में उनका भविष्य अंधकारमय था। जनता की मांग पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहादरपुर जट्ट में डिग्री कॉलेज की घोषणा कर आगामी पीढ़ी के भविष्य के लिए बड़ी सौगात देने का काम किया। घोषणा होते ही क्षेत्र वासियों ने उत्साह के साथ नारेबाजी कर मुख्यमंत्री और स्वामी का आभार जताया।
घोषणा कर उसे पूरा करने का करते हैं काम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रिकार्ड रहा है कि जितनी भी घोषणा वे करते है उन्हें पूरा करने के लिए तत्काल उसकी डीपीआर तैयार कराकर काम धरातल पर उतारना शुरू करा देते हैं। अपने भाषण के दौरान जब उन्होंने जनता से यह सवाल पूछा कि उनकी घोषणा धरातल पर उतर रही है तो जनता ने तालियों की गड़गड़ाहट और जिंदाबाद के नारों से हामी भरी।

शाहपुर में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

जनसैलाब को देखकर बोले कि पहले ऐसी भीड़ कभी नहीं देखी
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा। जिसने भी जनसैलाब देखा उसी के मुंह से केवल एक ही शब्द निकला कि ऐसी भीड़ पहले कभी नहीं देखी। उनका कहना है कि यह कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का जनता के प्रति प्रेम और उनके क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों के साथ लोकप्रियता का परिणाम है।


धामी और स्वामी को लेकर युवाओं में उत्साह, कहा कि दोनों पर है भरोसा
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को लेकर युवाओं में इतना उत्साह देखने को मिला कि कई जगह प्रदेश में धामी और हरिद्वार में स्वामी के नारे जमकर लगे। युवाओं ने कहा कि उनका भविष्य सुनिश्चित होगा। क्योंकि स्वामी यतीश्वरानंद युवाओं की प्रत्येक समस्या का निदान करने को निरंतर प्रयास कर रहे हैं।


अगले पांच सालों में कोई नहीं रहेगा बेरोजगार: स्वामी यतीश्वरानंद
हरिद्वार। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रत्येक युवा को रोजगार देने के लिए वे प्रतिबद्ध है। इसके लिए एक ठोस रणनीति के तहत कार्य कर रहे हैंं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 22 हजार पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया शुरू कर दी है जोकि दिसंबर तक पूरी होने जा रही है। क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित कराएं जाएंगें। सरकारी, गैर सरकारी व स्वरोजगार के माध्यम से अगले कुछ वर्षों में सभी को रोजगार मिलेगा।
पंडाल से उठी आवाज, स्वामी पर है नाज
क्षेत्र से आई महिलाओं ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी विधायक नहीं देखा था, लेकिन स्वामी यतीश्वरानंद विधायक बनने के बाद हमेशा ऐसा एहसास होता है कि उनके घर का कोई सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहा है।
हैलीपैड से रविदास मंदिर पैदल पहुंचे धामी और स्वामी
हरिद्वार। बादशाहपुर के नेहरू इंटर कॉलेज में बनाए गए हैलीपैड़ पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गाड़ियों का काफिला निकलना था, लेकिन वह गाड़ियों के बजाय पैदल ही संत शिरोमणि रविदास मंदिर के लिए चल पड़े। जहां संत रविदास महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हजारों—हजार लोगों के काफिलें के साथ कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए, जहां उनका कदम—कदम पर भव्य स्वागत हुआ।


दलित समाज के गणमान्य लोगों ने की सराहना
संत शिरोमणि रविदास महाराज के मंदिर में पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद ने संत शिरोमणि रविदास मंदिर को खंडित होने से बचाने में अह्म भूमिका निभाई है। उन्होंने सदैव दलित समाज को सम्मान दिया है। इसलिए दलित समाज सदैव उनके साथ है।
पंडाल में दिखा सर्वधर्म का समागम
हरिद्वार। ग्राम्य विकास विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की ओर से आयोजित कार्यक्रम के पंडाल में सर्वधर्म का समागम भी देखने को मिला। पंडाल में सभी जाति धर्म एवं वर्ग की महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में एक साथ शामिल हुए। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की सभी ने सराहना की।


50 किमी बाइक रैली निकालकर पहुंचे वन गुर्जर
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के आह्वान पर लालढांग क्षेत्र के गैंडीखाता, गुर्जर बस्ती के साथ कई क्षेत्रों के वन गुर्जर सैकड़ों बाइकों से जय भाजपा, तय भाजपा के नारे लगाते हुए शाहपुर शीतलाखेड़ा पहुंचे। इसके बाद यह चर्चा रही कि इस बार वन गुर्जर भी उनके साथ है, जिससे स्वामी की जीत का आंकड़ा पिछली बार से बहुत अधिक होने वाला है।


स्वयं सहायता समूहों के उत्पादित सामानों की स्टॉल पर खूब हुई खरीदारी और सराहना
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से शाहपुर शीतलाखेडा में लगाए गए स्वयं सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित सामानों के स्टॉल लगवाएं गए। स्टॉल के माध्यम से सामानों की खूब बिक्री हुई। समूह संचालिका इसराना, गीता देवी, शंकुतला, रूबिका कौर आदि ने बताया कि समूहों को आर्थिक मदद देकर उन्हें मजबूत करने का काम किया है, इससे उनकी आर्थिकी मजबूत होगी। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि समूहों को मजबूत करने के लिए, सामान को बेचने के लिए उन्हें मजबूत करने के लिए काम किया गया है और ये निरंतर जारी रहेगा।