जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए राजनैतिक पार्टियों से प्रत्याशी बनने के लिए अपने बायोडाटा जिलाध्यक्ष के साथ विधायकों को सौंप रहे है। इसी के तहत जिला पंचायत सीट गैंडीखाता से युवा नेता आलोक द्विवेदी ने जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को सौंपा। बायोडाटा सौंपते समय क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने आलोक द्विवेदी को अपना हितैषी बताते हुए भाजपा से प्रत्याशी बनाने की मांग उठाई।


लालढांग क्षेत्र में जनता की आवाज बनकर उभरे युवा नेता आलोक द्विवेदी को जनता अपने क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य देखना चाहते हैं, इसलिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर उनके साथ भाजपा के पदाधिकारियों को बायोडाटा सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान के सामने ग्रामीणों ने आलोक द्विवेदी के द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों के बारे में बताया। इसके बाद सभी वेद मंदिर आश्रम पहुंचे और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को बायोडाटा सौंपकर आलोक द्विवेदी की खासियत बताई।
इस मौके पर मंडल महामंत्री सुरेंद्र रावत, सीमा चौहान, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता अमोली, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कुलदीप चौधरी, संतराम सिंह जिला अध्यक्ष जनजाति मोर्चा, यादराम सैनी अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, विनय सिंह, ऋषि पाल सिंह, पाते राम, विनोद सैनी, शैलेश सोढी, गजराज सिंह, मुकेश डबराल, मनोज कुमार, सुनील, कैलाश रावत आदि शामिल हुए।