जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। लक्सर विधानसभा से कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता प्रमोद खारी ने जन समर्थन के साथ पार्टी की नीतियों का प्रचार करते हुए पूरा माहौल तैयार कर दिया है। उन्हें पूरी विधानसभा में अपार जन समर्थन मिल रहा है। प्रमोद खारी लक्सर से भारी मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे और विकास कार्यों की नदियां बहाएंगे। क्षेत्र के सभी वर्गों में प्रमोद खारी के आने से उत्साह है।
कांग्रेस के उत्तराखंड रिसर्च डिपार्टमेंट के कोआॅर्डिनेटर प्रमोद खारी ने लक्सर विधानसभा से ताल ठोंक रखी है। प्रमोद खारी समर्थकों के साथ विधानसभा क्षेत्र में पूरी तैयारी के साथ जन संपर्क करने में लगे हुए है। वे जिस गांव में भी जाते हैं, सभी वर्ग के लोग उनके साथ खड़े हो जाते हैं। इससे प्रमोद खारी बेहद उत्साहित है। प्रमोद खारी ने लक्सर में रैली निकाली तो जनता का हुजूम उमड़ पडा। जगह—जगह रैली का लोगों ने स्वागत किया। प्रमोद खारी ने कहा कि भाजपा की नीतियों से लोग परेशान हो चुके हैं। महंगाई के साथ भ्रष्टाचार बढ़ गया है। लक्सर विधानसभा के बार्डर के गांवों में तो सरकार के नुमाइंदे पहुंचने को तैयार नहीं है। इससे क्षेत्र की सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा के साथ यातायात की व्यवस्था कतई नहीं है। ऐसे में क्षेत्रवासियों को कांग्रेस से उम्मीद है। क्योंकि कांग्रेस के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ही क्षेत्र में बाढ़ की समस्या दूर कराई। सड़कें बनवाई और नदियों में रपटें बनाकर किसानों को राहत दी। लेकिन मरम्मत ने होने से पांच साल में स्थिति बदत्तर हो गई है।

प्रमोद खारी ने वादा किया कि वे विधानसभा पहुंचकर जनता की समस्या को उठाएंगे और निवारण करते हुए विकास कार्य कराएंगे। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की कुनीतियों से आजिज आ गई है, जिन युवाओं ने रोजगार के लिए भाजपा को वोट किया आज वो निराश हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस की सरकार सभी वर्ग के साथ युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का काम करेगी।
