जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। खानपुर विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला की मिशन—2022 धन्यवाद रैली में जन सैलाब उमड़ पड़ा। जन सैलाब ने साबित कर दिया कि जीत दूर नहीं है। उन्होंने वादा किया कि क्षेत्रों में व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने के बजाय समुचित विकास कार्य होंगे। बजट को डकारने की नीति नहीं होगी, बल्कि मजबूत विकास कार्य होंगे।
बृहस्पतिवार को चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला ने लंढौरा में पीठ बाजार मैदान में धन्यवाद रैली के तहत सभा की। सभा में उमड़े जन सैलाब को देखते ही विरोधी खेमे की नींद उड़ गई। चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला ने जन समुदाय का आभार जताते हुए कहा कि जनता के साथ भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने धोखा किया है। भोली भाली जनता पर खानपुर विधानसभा में मुकदमें दर्ज किए गएं, जिन्हें बसपा से विधायक बनते ही हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव और पानी की निकासी अवरूद्ध नहीं होगी। स्वरोजगार और रोजगार के अवसर प्रदान कराएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश बनने के बाद उम्मीद जगी थी कि खादर क्षेत्र में विकास होगा। बाढ़ को रोकने के लिए बाध बनेंगे, लेकिन केवल बजट ठकारने के लिए लीपापोती के काम किए गए, जोकि पानी का बहाव झेल नहीं पाते और जनता की खून पसीने से तैयार की गई फसल बर्बाद हो जाती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सभी क्षेत्र में समुचित विकास होगा। चिकित्सा, शिक्षा, सड़कों के साथ समुचित मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
