गौरव रसिक, ब्यूरो रिपोर्ट
हरिद्वार। मास्क नही लगाने वालों की अब खैर नही है। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस अब सख्त हो गई है। शहर में जगह-जगह मास्क नहीं लगाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर चालान काटना शुरू कर दिया है इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस को दो माह भी उपहार में दे कर मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी कर रही है।
बताते चलें कि हरिद्वार शहर में बढ़ते करोना संक्रमण के मामले को देखते हुए पुलिस ने मास्क ना लगाने वालों पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। इस कडी़ में पुलिस ने सोमवार मास्क के बिना अलग-अलग स्थानों पर घूमने वाले लोगो के चालान काटे। इसके साथ ही दो दो मास्क भी उपहार में दिए और मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी किया। कनखल पुलिस ने देश रक्षक तिराहा, बंगाली मोड़, जगजीतपुर पुलिस चौकी, सिंहद्वार समेत कई स्थानों पर सौ से अधिक लोगों के चालान काटे। कनखल थाने में एसआई राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए अब मास्क ना लगाने वाले लोगों पर पुलिस सख्त हो गई है। मास्क ना लगाने वालों पर पुलिस जुर्माना लगाने की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने देश रक्षक में आने वाले लोगों से मास्क लगाने की अपील की। गौरतलब है कि तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन बेहद सख्त है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में मास्क ना पहनने वालों पर पुलिस की सख्ती और बढ़ेगी।
