हरिद्वार वन प्रभाग

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। महिला रेंजर से छेड़छाड़ के साथ अश्लील हरकते करने के आरोप पर रेंजर यशपाल सिंह राठौर से दोनों रेंजों का चार्ज हटा दिया है, उन्हें हरिद्वार कार्यालय से अटैच कर दिया है।
हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज में कार्यरत वन आरक्षी दीपाली ने शिकायत करते हुए बताया ​था कि श्यामपुर एवं रसियाबड़ रेज के रेंजर यशपाल सिंह राठौर ने उसके साथ अभद्रता, अश्लील हरकतें करते हुए चरित्र पर टिप्पणी की थी। यह मामला तीन अगस्त की रात को हुआ। मामले में शिकायत मिलते ही उच्च अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी। जिसमें प्रभाग के अंतर्गत गठित परिवाद समिति ने तत्काल जांच शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच चलने तक यशपाल सिंह राठौर को दोनों रेंजों से कार्यमुक्त कर दिया। उन्हें हरिद्वार वन प्रभाग के प्रभागीय कार्यालय से अटैच कर दिया। उनके स्थान पर चिड़ियापुर रेंज के रेंजर हरीश गैरोला को श्यामपुर रेंज और रसियाबड़ रेंज का अतिरिक्त चार्ज सौंप दिया। हरिद्वार वन प्रभाग के उप वन संरक्षक नीरज कुमार ने आदेश जारी करते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।