जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हरिद्वार आगमन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक के गुलदस्ते देकर उनके स्वागत करने को लेकर शहर में तमाम तरह की चर्चा शुरू हो गई हैं, लेकिन सबसे बड़ी चर्चा यह सामने आई है कि वे जल्द ही गठित होने वाले भाजपा की जिला कार्यकारिणी में अपने कट्टर समर्थकों को मुख्य पदों पर आसीन कराना चाहते हैं। उनका प्रयास है कि खासकर हरिद्वार क्षेत्र से उनका चहेता नेता ही जिलाध्यक्ष बनें, इसके लिए उन्होंने अपने रसूखों को इस्तेमाल कर गोटी बिछाने का काम शुरू कर दिया है।
हरिद्वार जिले को भाजपा ने संगठन के रूप में दो भागों में विभाजित कराकर नई कार्यकारिणी घोषित करने की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तराखंड में जल्द ही भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्षों की ताजपोशी की घोषणा हो सकती हैं। हरिद्वार जिले के अध्यक्ष पद के लिए रस्साकस्सी शुरू हो चुकी हैं, सूत्रों के अनुसार और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर अगर गौर किया जाए तो इस रेस में सबसे आगे हरिद्वार जिले के दो बार के जिला महामंत्री विकास तिवारी का नाम छाया हुआ हैं। जिलाध्यक्ष के पद के लिए दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई जारी हैं। एक तरफ मदन गुट से मदन कौशिक के करीबी विकास तिवारी और डॉ विनोद आर्य का नाम तेजी से प्रदेश नेतृत्व के सामने गूंज रहा हैं तो वही दूसरी और निशंक खेमे में अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, आशुतोष शर्मा, योगेश चौहान आदि के नामो में गुटबाजी चल रही हैं। चर्चा हैं की हरिद्वार जिलाध्यक्ष पद पर हरिद्वार के पांच बार के विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक विकास तिवारी या डॉ विनोद आर्य को जिलाध्यक्ष बनाने में जुटे हुए हैं।
विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिलाध्यक्ष पद पर मदन कौशिक के करीबी और रूडकी जिलाध्यक्ष के पद पर डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के करीबी को मौका दिया जा सकता हैं, ताकि जिले में राजनितिक अस्थिरता का माहोल न बने। हालांकि वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल चौहान निशंक खेमे के माने जाते हैं, इनका दो बार का कार्यकाल बेदाग़ रहा हैं।
