जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भारत विकास परिषद, भेल शाखा की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए आम सभा का आयोजन करते हुए सुरेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष चुना। इस दौरान होली मिलन समारोह अध्यक्ष प्रवीण अरोड़ा की अध्यक्षता में पंजाबी धर्मशाला में सम्पन्न हुआ।
होली मिलन का रंगारंग समारोह आयोजित किया। जिसमें राधा कृष्ण जी के मधुर गीतों पर सभी सदस्यों ने नृत्य कर समारोह को भव्य बनाया। बहुत ही सुंदर सुंदर झाँकियों ने समारोह को मनोरंजक बनाया। छोटी सी बालिका प्रगति जैनर ने अपने डान्स से सबका मन लुभाया।अंत में सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों बच्चों ने राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली और नृत्य किया। कार्यक्रम के मध्य में वर्ष 2021-2022 के लिए नई कार्यकारणी का सर्व सम्मति से चयन किया गया जिसमें सुरेंद्र कुमार गुप्ता को अध्यश, राज कुमार शर्मा को सचिव, सिया राम गुप्ता को कोशाध्यक्ष एवं सुषमा गुप्ता को महिला संयोजिका का दायित्व दिया गया। चुनाव अधिकारी की भूमिका राज कुमार चौहान एडवोकेट ने बखूबी निभाई। ये चुनाव कमला जोशी प्रांतीय पर्येवेक्षक की निगरानी में सम्पन्न हुए।
समारोह में मुख्य रूप से आदर्श पाल सिंह तोमर, विजय सेठी? मनोज गोयल, नरेश जैनर, विदेश गुप्ता, गजेंद्र रतूड़ी, विजय दादू, जगदीश लाल पाहवा, एस एस राणा, पहल सिंह वर्मा, सतीश अरोड़ा, कुलभूषण सक्सेना, राकेश अग्रवाल, आलोक गुप्ता आदि ने भी भाग लिया। सदस्यों के परिजनों बच्चों ने अंत में भोजन का लुत्फ उठाया। शाखा के पूर्व अध्यक्ष नरेश जैनर द्वारा सभी अतिथियों, सदस्यों, उनके परिजनों, नव निर्वाचित दायित्व धारियों का उत्साहवर्धन एवं आभार व्यक्त किया गया। नरेश जैनर ने कहा कि परिषद लगातार सामाजिक कार्यों में भागीदारी कर रही है। कोरोना संक्रमण कार्यकाल में बड़े स्तर पर ग़रीबों को राशन बाँटा।