जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी लगातार जनसेवा के कार्य कर रहे हैं। ज़िलाध्यक्ष सचिन गुर्जर की सहयोगी कार्यकारिणी ने दो रक्तदान शिविर लगाकर ज़रूरतमंद लोगों के जीवन बचाने के लिए अहम काम किया है।
“सेवा ही संगठन हैं” दूसरे दिन फिर के अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कोशिक एवं संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल, प्रभारी हिमांशु चमोली के निर्देशानुसार रूडकी स्थित सिविल अस्पताल में भाजपा युवा मोर्चा के हरिद्वार जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर के नेत्तव में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने बताया कि कोविड -19 की महामारी को देखते हुए रक्तदान शिविर लगाया जा रहा हैं। इस महामारी में किसी को भी कोई समस्या न हो इसके लिए हमारा ये प्रयास हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, खानपुर विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन, रूडकी विधायक प्रदीप बत्रा , रूडकी महापोर गौरव गोयल, अमन त्यागी पूर्व राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने संयुक्त रूप से रक्तदान का शुभारम्भ किया।
सभी ने कार्यक्रम में पहुंचकर कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता हमेशा ही देश सेवा करते हैं, कोरोना काल में भी इस प्रकार के प्रयास सराहनीय हैं। देश के प्रधानमन्त्री एवं मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड लगातार महामारी को ख़त्म करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस महामारी में एक दूसरे की मदद करने से ही जन जीवन बचाया जा सकता हैं। इंसानियत के तोर पर हमे इस प्रकार के प्रयास करने चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक एव जिला महामंत्री हर्षित गुप्ता ने बताया कि आगे भी हमारा रक्तदान करने का कार्यक्रम चलता रहेगा। दो गज़ की दूरी का भी हमे ध्यान रखना हैं।


कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमन सैनी, शोभित गुप्ता, सोसल मिडिया प्रमुख अभिषेक शर्मा , मिडिया प्रभारी पंकज चौधरी , सह मिडिया प्रभारी विनीत सैनी , मण्डल अध्यक्ष कुनाल सचदेवा, हर्षित गर्ग, अक्षित त्यागी, आदेश कसाना, अमित चौधरी टिकोला, अनुज, सचिन सैनी, अंकित रोड, सुमित सैनी, हिमांशु चौधरी, पंकज चौधरी, कपिल शर्मा, रोनक पवार, सिद्धांत अग्रवाल, अनस, मनोज कुमार, लोकेश कसाना, सचिन दुबे, कृष्णा, मुकुल पाल, बाबूराम, अंकित गुर्जर, विकास गिरी, शहजाद, अभिमन्यु, बसंत सैनी, चंद्रशेखर, सुनील राणा, आकाश गोयल, चंदन त्यागी, मोहन उपाध्याय, रोहित त्यागी, रविंदर चौधरी, शिवम चौधरी, शुभम गुज्जर मोदी, रिशु मित्तल, आशीष, मनीष गुर्जर, पारस सैनी, निखिल तायल, ओम अग्रवाल, इरशाद, राहुल, मोनिस, संदीप कश्यप, सुमित चौधरी, विपिन शर्मा, आदि कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।