जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के रानीपुर चौक बाजार मंडल की कार्यकारिणी का गठन करते हुए युवाओं को ज़िम्मेदारी सौंपी। नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधायक आदेश चौहान एवं मंडल अध्यक्ष अभिनव चौहान ने पार्टी को मज़बूत करने के साथ युवाओं को जोड़ने को आह्वान किया।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा रानीपुर चौक बाज़ार मण्डल की कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर एवं युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अभिनव चौहान ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शिवम श्रोत्रिय एवं सचिन सैनी को उपाध्यक्ष बनाया। हिमांशु वर्मा को महामंत्री की ज़िम्मेदारी दी। भूपेन्द्र चौहान, अनिमेष मैत्री, राजीव चौहान को मंत्री बनाया। सौरभ शर्मा को कोषाध्यक्ष, हरीश, शिवम चावला, वंश चौहान, प्रेम तिवारी, वैभव चौहान, विशाल, प्रदीप सिंघानिया और रवी कुमार प्रजापति को सदस्य मनोनीत किया। जवालापुर में कार्यालय पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई दी और पार्टी को मज़बूत करने के साथ साथ उनको अच्छी सोच और ईमानदारी से काम करने की सलाह दी। ज़िलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से सभी वर्ग ख़ुश है। विपक्ष पर विरोध करने के लिए कोई भी मुद्दा नहीं है। वे केवल विरोध के लिए विरोध कर अपनी ज़मीन तलाश कर रहे हैं। मंडल अध्यक्ष अभिनव चौहान ने युवाओं को ज़िम्मेदारी देते हुए कहा कि भाजपा में काम को तरजीह दी जाती है, न कि घर बैठे व्यक्ति को। भाजपा में सक्रीय कार्यकर्ता को ही पद दिए, इसके अनेकों उदाहरण है। पार्टी परिवार, जातिवाद से दूर रहकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस समय हरिद्वार में महाकुंभ हो रहा है, उसे सफल बनाने के लिए सभी को मेहनत करनी होगी। उन्होंने सभी को पदाधिकारियों के कार्य को बताया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विश्वाश दिलाया कि उन्हें जो ज़िम्मेदारी मिली हैं, उसके अनुसार काम करते हुए, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुँचाने के लिए काम करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता आलोक चौहान ने सभी को बधाई दी।
