जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के विधायक दुर्गेश्वर लाल पर एसडीएम सोहन सिंह सैनी द्वारा लगाए आरोपों पर कांग्रेस नेताओं ने सत्ता को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है सत्ता के नशे में विधायक अधिकारियो से नियम विरुद्ध काम करवा रहे हैं।
उत्तराखंड की भाजपा सरकार और उसके #खनन_प्रेमी_धामी मुख्यमंत्री कितने खनन प्रेमी है इसमें एक उदाहरण और जुड़ रहा है। भ्रष्टाचार के मामलों में भाजपा की बेशर्मी अब बे-हयाई की सीमा को पार कर गई है। पुरोला विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के विधायक दुर्गेश्वर लाल द्वारा खनन माफियाओं के पक्ष में अपनी ही सरकार और खनन प्रेमी मुख्यमंत्री होने के बावजूद एसडीएम जैसे अधिकारी को जान से मारने की धमकी देकर खनन करवाने का मामला सामने आ रहा है।
कांग्रस नेता आशीष सैनी का कहना है कि संविधान एवं लोकतंत्र में विश्वास करने वाले उत्तराखंड राज्य के अधिकारी एसडीएम सोहन सिंह सैनी द्वारा थाने में तहरीर देकर अपनी सुरक्षा कराने की मांग की गई है। भ्रष्टाचार, जीरो टोलरेंस जैसे नौटंकी भरे शब्द रचने वाली भाजपा किस प्रकार उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी को अपने भ्रष्टाचार के पैरों तले रौंद देने पर आमादा है, यह उदाहरण इसके वीभत्स रूप को प्रस्तुत कर रहा है।
उम्मीद करूंगा कि राज्य का राजभवन और महामहिम राज्यपाल इस लोकतांत्रिक पाप पर संज्ञान लेंगे। और उम्मीद करुंगा (?) उन अन्धभक्तों से जिन्होंने भ्रष्टाचार के विरोध में (!) उस पार्टी को सत्ता में लाया है, जो भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड बना रही है। वरना विपक्ष तो है ही जनता एवं ब्यूरोक्रेसी की रक्षा करने के लिए राज्य की जनता भले ही हमें सत्ता ना दें परंतु जनता की सेवा के लिए और लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए कांग्रेसी हमेशा खड़े देंगे।