हरिद्वार में रैली निकालकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी जनता का आभार जताते हुए

संजय चौधरी, ब्यूरो
हरिद्वार में स्वागत और आभार रैली निकालते हुए भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष तेलूराम प्रधान ने कहा कि भाजपा पार्टी ने सभी वर्गों को सम्मान दिया है। अन्य पार्टियों की नीतियों से परेशान होकर खासकर युवा वर्ग भाजपा से जुड़ रहा है। उन्होंने स्वागत करने वालों का आभार जताया।
रविवार को कनखल क्षेत्र में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में तेलूराम प्रधान को अध्यक्ष व सचिन तेश्वर को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों ने रैली निकालकर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। जिसमें अनुसूचित जाति मोर्चा, भाजपा मंडल पदाधिकारी, भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं की गौरवमयी उपस्थिति हुई। भाजपा पार्षदों ने भी नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शुभकामना देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष व पार्षद सुनील अग्रवाल ने युवाओं को दायित्व देने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे संगठन व पार्टी कार्यकर्ता में नये उत्साह का संचार हुआ है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष तेलूराम प्रधान व उपाध्यक्ष सचिन तेश्वर ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा का उद्देश्य सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाना है। सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना है। बाइक रैली सतीघाट रोड से शुरू होकर बंगाली मोड, रामकृष्ण मिशन रोड होते हुए सतीघाट कनखल स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष तेलूराम प्रधान व उपाध्यक्ष सचिन तेश्वर का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। रैली झंडा चौक से निकलकर सती घाट पर सभा में तब्दील हो गई। रैली के बाद नगर कार्यालय में नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष सचिन तेश्वर का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर अमित गौतम, पार्षद सचिन अग्रवाल, शुभम मैंदौला, नितिन माना, राधेकृष्ण शर्मा, सुरेश शर्मा आदि शामिल हुए।
सचिन तेश्वर को पद मिलने से युवाओं में जोश
कनखल के युवा नेता और समाजसेवी सचिन तेश्वर को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में युवाओं में जोश हैं। सचिन तेश्वर ने कहा कि क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा और राज्य सरकार की योजनाओं को उन तक पहुंचाने का काम बखूबी किया जाएगा।