जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालढांग ग्रामीण की मासिक बैठक गुरुद्वारा गैण्डी खाता में ब्लॉक अध्यक्ष तेग सिंह पोखरियाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा का संचालन विजेंद्र सिंह सैनी द्वारा किया गया। बैठक में लालढांग क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों के मरम्मत एवं नहरों की मरमत एवं रखरखाव पर चर्चा की गई। शासन प्रशासन से मांग की गई कि जल्दी से जल्दी नहरों की मरम्मत की जाए जिससे किसानों को आगामी फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिल सके।
बूथ कमेटी के प्रभारियों से भी चर्चा की गई। क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत के सदस्यों द्वारा किए गए कार्यों की भी समीक्षा की गई। साथ ही आगामी ग्राम सभा प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत के सदस्यों के चुनाव पर चर्चा की गई। साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव के संबंध में बूथ लेवल पर समीक्षा की गई। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गुरजीत सिंह लहरी द्वारा बैठक में अपने 5 साल कार्यकाल के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। जिस पर सभी सदस्यों द्वारा सराहना की गई आगे भी इसी प्रकार क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे पूर्व प्रधान शमशेर सिंह भड़ाना द्वारा क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं हुआ है जो कार्य कांग्रेस के द्वारा किए गए थे उसके बाद कोई भी कार्य नहीं हुए। विशेष कर उन्होंने संगठन की मजबूती पर ध्यान देने की बात की। शैलेंद्र पाठक द्वारा बीजेपी के 5 साल की नकारात्मक कार्यों की जानकारी सदन को देते हुए उन्होंने आह्वान किया कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी कांग्रेस जन एकजुट होकर कार्य करेंगे। तथा आगामी स्थानीय चुनाव व विधानसभा के चुनाव में मजबूती के साथ चुनाव में अपने उम्मीदवारों को जिताने का काम करेंगे। अन्य वक्ताओं द्वारा भी अपने विचार रखें। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष तेगसिंह सिंह पोखरियाल द्वारा ब्लॉक कमेटी के सदस्यों के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ बूथ कमेटियों के सदस्यों की कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए सभी पदाधिकारी गण एवं सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया अभी से अपनी पार्टी के प्रचार प्रसार में लग जाए। भारतीय जनता पार्टी के जनविरोधी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें भारतीय जनता पार्टी द्वारा 5 साल तक कोई भी ऐसा कार्य क्षेत्र में नहीं किया गया जिसको जनता याद कर सके। डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी क्षेत्र के लिए कोई कार्य नहीं किया गया। भारतीय जनता पार्टी से किसान भाई परेशान है, मजदूर परेशान है, कर्मचारी परेशान है। हम सब मिलकर के इन कमियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। बैठक में निम्नलिखित पदाधिकारी गण एवं सदस्य उपस्थित रहे
गुरजीत सिंह लहरी, जिला पंचायत सदस्य सुखविंदर कौर, शमशेर भड़ाना, शैलेंद्र पाठक, विजेंद्र सैनी, राजकुमार सैनी, विनोद, प्रशांत कुमार सैनी, हुकम सिंह रावत, जशनदीप सिंह, गजेंद्र सिंह भूतपूर्व प्रधान, विजय भान सिंह, अशोक कुमार, कपिल सिंह, इंद्रजीत सिंह, बब्बल सिंह, विमल कुमार सैनी, ईश्वर, टीका राम सैनी भूतपूर्व प्रधान, हरीश पंवार, सुरेंद्र सिंह रावत आदि अन्य सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।