जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भाजपा को बड़ा झटका दिया है। लोकसभा चुनाव—2019 में भाजपा में शामिल हुई जनाधार वाली नेता किरण सिंह की कांग्रेस में वापसी हो गई। उनकी वापसी श्रमिक नेता की पहचान बना चुके राजबीर सिंह चौहान के नेतृत्व में हुई। किरण सिंह ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहेंगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किरण सिंह का पार्टी में स्वागत किया।
शनिवार को रानीपुर विधानसभा से तैयारी कर रहे श्रमिक नेता राजबीर सिंह चौहान ने भेल के मैदान में विशाल जनसभा के माध्यम से परिवर्तन रैली का स्वागत किया। रैली में भारी संख्या में जन सैलाब उमड़ा। रैली में भाजपा की वरिष्ठ नेता किरण सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में वापसी की।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हरीश रावत के नेतृत्व में बनेगी।

