जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के नेताओं में से पहले नेता प्रमोद खारी ने रोजेदारों के लिए रोजा इफ्तार पार्टी रखते हुए सर्वधर्म सम्मान एवं सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया। रोजा इफ्तार पार्टी में हजारों की तादात में शामिल हुए रोजेदारों ने प्रमोद खारी के सामाजिक कार्यों की सराहना की। प्रमोद खारी निरंतर जनता के बीच में पहुंच रहे हैं, उनका कई विधानसभाओं में परचम फैल रहा है।

रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद खारी ग्राम बुक्कनपुर में रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित कराते हुए उसमें शामिल हुए। रोजा इफ्तार पार्टी में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्य्क्ष शादाब शम्स, ग्राम प्रधान बुक्कनपुर के साथ पीकेबी ग्रुप के सदस्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए। रोजा इफ्तार पार्टी करते हुए प्रमोद खारी ने कहा कि सम्मान स्तर पर मैत्रीपूर्ण संबंध, सहयोग, समन्वय, समानता और समप्रभुसता सम्पन्न जैसे सिद्धांत तभी ही कायम रह सकते है जब समाज से जातिवाद, धर्मवाद जैसी बुराइयां और कुरीतियां समाप्त होंगी। प्रमोद खारी ने कहा कि आज हर व्यक्ति अपनी और देश की उन्नति के लिए भागदौड़ में लगा हुआ है, सभी को एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए।

रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए रोजेदारों ने प्रमोद खारी के भावना और प्रेम का सम्मान करते हुए उनके कार्य की सराहना की।
प्रमोद खारी ऐसे युवा नेता है, जोकि प्रतिदिन जनता के बीच में पहुंच कर उनके दुख सुख में शामिल हो रहे हैं। इसी का नतीजा है कि लक्सर विधानसभा के अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में उनका स्वागत किया जा रहा है। मंगलौर विधानसभा के ग्राम टिकौला कलां में सैकड़ों युवाओं ने प्रमोद खारी का भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम में शामिल हुए शुभम चौधरी, हिमांशु चौधरी, अंग्रेष चौधरी, अभिषेक चौधरी, गोविंद चौधरी, अंशुल चौधरी, अमन चौधरी, निकी पंडित के साथ समस्त टिकौला कलां ग्रामवासियों ने प्रमोद खारी का भव्य स्वागत किया। प्रमोद खारी का कहना है कि उनके जीवन का उद्देश्य है कि वे जनता की सेवा करें।
पीकेबी के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर चौहान ने कहा कि प्रमोद खारी जन नेता है, जिसके चलते हुए युवा उन पर भरोसा करते हुए पीकेबी से जुड़ रहे हैं। प्रमोद खारी के निजी सचिव अभिषेक चौहान ने कहा कि समाजसेवा निरंतर जारी रहेगी।

