जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा हरिद्वार के सप्तऋषि मंडल के उपाध्यक्ष पूरण पांडेय पर संघटन ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाते हुए पद मुक्त कर दिया है, साथ ही सात दिन में स्पष्टिकरण देने को कहा है। बताते दे कि पूरण पाण्डे पर कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी से नज़दीकी होने का आरोप है।
भाजपा के सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष विरेंद्र तिवारी ने लिखित में पूरण पांडेय को पत्र जारी किया है। जिसके अनुसार – भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर आसीन होने के बावजूद आप भाजपा विरोधी गतिविधि में सम्मलित हो रहे है तथा भाजपा के कार्यकर्ताओ को भी भड़का रहे हो आप के विरूद्व महेन्द्र यादव का एक शिकायती प्रत्र भी प्राप्त हुआ है उसने आप पर यह आरोप लगाया है कि आप महेन्द्र यादव को जान से मारने एंव मारने पीटने की धमकी दे रहे है इसलिए जांच के उपरान्त आप को दोषी पाया गया है इसलिए भाजपा मंडल हरिद्वार आपको भाजपा मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से पदमुक्त किया जाता है तथा आप से यह अपेक्षा की जाती है कि आप सात दिन के अन्दर स्पष्टिकरण दे अन्यथा आपके विरूद्व भाजपा के सविधान के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। हालाँकि मारने पीटने या किसी को गाली पूरण पांडेय के  स्वभाव में शामिल नहीं है, लेकिन उन्हें कुछ अभियान चलाने की करनी भुगतनी पड़ी है।