जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता के भाई का देहांत हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक छा गया। उनके निधन पर लोगों ने शोक जताया है। उनकी पहचान समाजसेवी के रूप में थी।
पूर्व विधायक संजय गुप्ता के बड़े भाई अनिल गुप्ता समाजसेवा के काम करते थे। शुक्रवार को उनका आकस्मिक निधन हो गया। निधन होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्रियों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शोक जताया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शोक जताते हुए कहा कि अनिल गुप्ता समाजसेवा के रूप में काम करते थे।
