जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जिला पंचायत चुनाव में पूरे जिले की 44 सीटों पर भाजपा की ओर से बनाएं चुनाव संयोजकों में मेहनती होने के साथ चुनावी गुणों एवं मैनेजमेंट के महारथी पूर्व महापौर मनोज गर्ग सबसे ज्यादा सक्रिय है। वे सुबह से देर रात तक प्रत्याशी की चुनावी सभा से लेकर, चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान में हमेशा विशेष भूमिका निभाकर उन्हें सफल बनाने का काम कर रहे हैं। उनकी सक्रियता की जिला पंचायत के चुनाव में तारीफ की जा रही हैं तो कई सीटों पर चुनाव की गुणा भाग के लिए मांग की जा रही है। उन्होंने हरिद्वार जनपद के पांच विधानसभा चुनाव की कमान संभाली है और सभी चुनावों में जीत हासिल की है। वे स्वयं भी हरिद्वार नगर निगम से महापौर का चुनाव मैदान में उतरे और विजयी होकर शहर के विकास में चार चांद लगाने का काम किया।


भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरिद्वार के पूर्व महापौर मनोज गर्ग को चुनाव मैनेजमेंट करने में महारथ हासिल है। उन्हें जिला पंचायत की औरंगाबाद सीट के चुनाव संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। औरंगाबाद जिला पंचायत क्षेत्र वार्ड संख्या- 3 की भाजपा समर्थित प्रत्याशी बिमलेश देवी पत्नी विजय चौहान है। जिनके लिए मनोज गर्ग पूरी शालीनता, मेहनत एवं कर्मठता से काम कर रहे हैं।


मनोज गर्ग हमेशा सकारात्मक बातें करते हैं, जिससे उनका प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मनोज गर्ग ने कभी नकारात्मक विचारों वाली राजनीति नहीं की। जिससे आज भी उनके कार्यालय में फरियादियों के साथ मिलने वालों की भीड़ लगी रहती है। वे बड़ी शालीनता के साथ लोगों की समस्या सुनकर उनका निदान करते हैं। समाजसेवा के रूप में उनकी पहचान बड़ी है।


मनोज गर्ग ने हरिद्वार विधानसभा के चार और एक रूड़की में चुनाव की कमान संभाली है। वे स्वयं 2013 में हरिद्वार नगर निगम से चुनाव मैदान में उतरे और महापौर बनकर हरिद्वार की जनता की दिन रात सेवा की। हालांकि 2018 में मेयर सीट का आरक्षण होने के चलते हुए महिला के खाते में चली गई थी।