जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रीतम सिंह के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के अध्यक्ष रवि कश्यप नेतृत्व में निरंतर बढ़ती हुई महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिला व् कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।
पूर्व पालिकाध्य्क्श सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की ग़लत नीतियों ने देश को बर्बाद कर दिया। बेरोज़गारों को रोज़गार नहीं मिल रहा है, साथ ही सरकारी उपक्रमों का निजीकरण करते हुए बड़े स्तर पर छँटनी कराई जा रही है, इससे लोगों का रोज़गार छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे एवं नीलम शर्मा ने कहा आज बढ़ती हुई महंगाई के कारण रसोई खर्च चलाना बेहद मुश्किल हो गया है, जिसके कारण आज यहां सभी महिलाएं मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट हुई है और अपना चूल्हा छोड़कर सड़कों पर मौजूदा सरकार का निरोध करने पर मजबूर है।
हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप पीसीसी सदस्य प्रदीप अग्रवाल ने कहा की बहुत हुई महंगाई की मार का नारा देकर भाजपा के यह सरकार सत्ता में आई थी और अब अपने वादों के विपरीत कार्य कर रही है। महंगाई का मुख्य कारण डीजल व पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि है और उस पर ही यह केंद्र सरकार सरकार 110 प्रतिशत टैक्स वसूल कर रही है यदि वह सच में जनता हितेषी है तो टैक्स कम करें। ताकि राज्य सरकारों में संदेश राज्य में भी जाए और वह भी पेट्रोल डीजल पर लगने वाला वेट कम करें नहीं तो इसी प्रकार कांग्रेस समस्त आम जनता को भी लेकर सड़कों पर लगातार केंद्र की और प्रदेश की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगी। धरने में उपस्थित पार्षद महावीर वशिष्ठ, राजीव भार्गव, कैलाश भट्ट, अमन गर्ग ने कहा के राज्य सरकार हठधर्मिता पर उतारू है चाहे किसान आंदोलन हो या फिर बड़े हुए पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम हो यह सरकार कुछ बड़े उद्योगपतियों के एजेंट के रूप में कार्य कर रही है। इनको आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। लेकिन अब जनता के सामने इनकी असलियत आ चुकी है। आने वाले 2022 में व 2024 के चुनाव में मुंह तोड़ जवाब देगी।
प्रदर्शन करने वालों में सनी मल्होत्रा, गार्गी राय, सुषमा सहगल, हरीश साहनी, शुभम जोशी, आशीष शर्मा, राजेंद्र कश्यप, मिथलेश गिल, सपना सिंह, कौशल राजपूत, एकलव्य गोस्वामी, चंचल जोशी, गणेशदत्त सूरी, प्रशांत शर्मा, अनुज गुप्ता, कन्हैया, चंचल, प्रवीण कुमार, गोविंद निषाद, अनुज चौहान, विजय कुमार, ठाकुर अनंत पांडे, राजन, संजय कश्यप, भूपेंदर, रूपा, शुभम नौटियाल, अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे।
