संजय चौधरी, ब्यूरो
तपोनिधि श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर पद पर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज पट्टाभिषेक के बाद विराजमान हो गए हैं। भव्य समारोह पूर्वक हुए पट्टाभिषेक से पूर्व मां दक्षिण काली पीठाधीश्वर मंदिर से भव्य यात्रा निकाली। यात्रा का भव्य स्वागत हुआ और हेलीकाॅप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान पाश्र्व गायिका अनुराधा पौडवाल और फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने भजन गाए। अतिथियों ने निरंजन पीठाधीश्वर के रूप में स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से उपेक्षा जताई कि वे धर्म व अध्यात्म के क्षेत्र में भारत की परंपरा को और ऊंचाईयां प्रदान करेंगे।
हरिद्वार के निरंजनी अखाड़े में हुए आचार्य महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक के दौरान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने स्वामी कैलाशानंद महाराज को चादर औढ़ाकर स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा कि मां दक्षिण काली की कृपा से निरंजन पीठाधीश्वर के रूप में स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज धर्म व अध्यात्म के क्षेत्र में भारत की परंपरा को और ऊंचाईयां प्रदान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने स्वामी कैलाशानंद महाराज को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि सर्वसम्मति से अखाड़े द्वारा उन्हें आचार्य नियुक्त किए हैं, वे देश दुनिया में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर भारत का मान बढ़ाएंगे। संत समाज उनसे ऐसी आशा करता है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, फिल्म अभिनेता एवं भाजपा नेता मनोज तिवारी नेे आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को शुभकानाएं देते हुए कहा कि विद्वान संत सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के उत्थान में सशक्त भूमिका का निवर्हन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश विदेश में सनातन धर्म व संस्कृति प्रचार प्रसार किया जाना नितांत जरूरी है। दुनिया भर के देश सनातन धर्म व संस्कृति को अपना रहे हैं। भारतवासियों के लिए यह गौरव की बात है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि स्वामी कैलाशानंद गिरी एक विद्वान महापुरूष हैं। उनसे आशा करते हैं कि वे अखाड़े की पंरपरांओं का निर्वहन करते हुए राष्ट्र कल्याण में अपना अहम योगदान प्रदान करेंगे और संत महापुरूषों की सेवा करते हुए अखाड़े को निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर करेंगे। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज, आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज, मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि आचार्य ही अखाड़े का नेतृत्व कर अखाड़े को नई दिशा प्रदान करते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के आचार्य बनने के बाद अखाड़े की प्रतिष्ठा में और वृद्धि होगी। जूना अखाड़े के अंतर्राष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरी महाराज ने कहा कि अखाड़ों की पंरपराएं सनातन धर्म की संवाहक हैं।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की पहचान संत महापुरूषों से है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का निरंजनी अखाड़े का आचार्य बनना सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने सदैव समाज का मार्गदर्शन कर भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाया है।
तपोनिधि श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के नवनियुक्त आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने सभी संत महापुरूषों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो दायित्व अखाड़े द्वारा उन्हें सौंपा गया है उसका पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे। साथ ही देश दुनिया में सनातन धर्म व संस्कृति का प्रचार प्रसार कर अखाड़े की गरिमा को और गौरवांतित किया जाएगा। कुंभ मेला भव्य व दिव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य डा.सुनील बत्रा ने किया।
कार्यक्रम में संत और महंत बड़ी संख्या में हुए शामिल
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, श्रीमहंत सत्यगिरी, श्रीमहंत महेश्वरदास, मुखिया महंत दुर्गादास, मुखिया महंत भगतराम, श्रीमहंत साधनानंद, स्वामी संविदानंद ब्रह्मचारी, महंत रविन्द्रपुरी, महंत जसवेंद्र सिंह, जयराम पीठाधीश्वर ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत विष्णुदास, बाबा हठयोगी, स्वामी ऋषिश्वरानन्द, महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुनपुरी, महंत दुर्गादास, श्रीमहंत लखन गिरी, श्रीमहंत ओंकार गिरी, महंत दिनेश गिरी, महंत राधे गिरी, महंत मनीष भारती, महंत अशोकनाथ गिरी, महंत नरेश गिरी, महंत नीलकंठ गिरी, महंत गंगा गिरी, महंत देवानंद सरस्वती, महंत श्यामप्रकाश, स्वामी रविदेश शास्त्री, स्वामी ललितानंद गिरी, भक्त दुर्गादास, स्वामी प्रबोधानंद गिरी, महंत दामोदर दास, महंत निर्मलदास, महंत जगतार मुनि, स्वामी रघुवन, दिगंबर बलबीर पुरी, स्वामी आलोक गिरी, महंत रूपेंद्र प्रकाश, आचार्य पवनदत्त मिश्र, स्वामी अवंतकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, स्वामी बालमुकुंद ब्रह्मचारी आदि संतों ने स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज को तिलक चादर देकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
ये गणमान्य लोग हुए शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, संघ नेता शिवप्रकाश, इंद्रेश कुमार, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक सुरेश राठौर, आदेश चैहान, प्रदीप बत्रा, ममता राकेश, आरएसएस प्रचारक पदम सिंह, शरद जी, दिनेश भैया, भाजपा नेता मनोज तिवारी, गायिका अनुराधा पोड़वाल, जिला अधिकारी सी रविशंकर, एसएसपी सेंथिल अबदुई कृष्णराज एस, मेला अधिकारी दीपक रावत, अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह, मेला आईजी संजय गुंज्याल, एसपी मंजूनाथ टीसी, सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी अनिल शर्मा, प्रदीप शर्मा, राकेश गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने बधाई दी।