जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। लक्सर कस्बे में बुलेट बाइक से तेज आवाज निकालकर दहशत फैलाने पर रोकने पर दोनों युवकों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को तो गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार के दृष्टिगत कांस्टेबल दीपक मंमगाई व जगत सिंह मुस्तैदी से कस्बा चेतक ड्यूटी में नियुक्त थे। कस्बा लक्सर में जन्माष्टमी त्यौहार के कारण रात्रि में काफी भीड भाड हो रखी थी व बडी संख्या में महिलाएं व बच्चे मंदिरो में दर्शन हेतु जा रहे थे। कस्बा लक्सर में ही बुलेट मोटर साईकिल पर सवार 2 युवकों द्वारा भीड-भाड वाली जगहो पर बुलेट मोटर साईकिल से बम जैसी तेज आवाज में पटाखे बजाकर पर आम जनता में भय व दहशत का माहौल पैदा किया जा रहा था। आरोपी मंदिरो में आने जाने वाली महिलाओं के साथ भी छिटांकसी व छेडखानी की जा रही थी। उपरोक्त सूचना पर ड्यूटी में नियुक्त दीपक मंमगाई व जगत सिंह द्वारा बुलेट मोटर साईकिल सवार युवकों को बालावाली तिराहे पर रोकना चाहा तो दोनो युवक भागने का प्रयास करने लगे व जब चेतक कर्मचारीगण द्वारा दोनो युवको को पकडना चाहा। तो दोनो युवको द्वारा चेतक कर्म0गण के उपर जानलेवा हमला कर दिया था व छूटकर भागने लगे। इसी दौरान कानि0 दीपक मंमगाई द्वारा काफी संघर्ष कर साहस का परिचय देते हुए 01 युवक को मौके पर ही पकड लिया था। पकडे गये युवक ने अपना नाम मोनू पुत्र विनेश निवासी- ग्राम केहडा लक्सर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार बताया था व फरार युवक का नाम विनीत पुत्र मनोज निवासी-ग्राम बालचन्दवाला थाना खानपुर लक्सर जिला हरिद्वार बताया था। पकडे गये युवक मोनू के विरूद्ध अन्तर्गत ’धारा-294,332,307,353,504,506 भादवि0 में’ अभियोग पंजीकृत कर मैडिकल के लिए भेजा जा रहा है व फरार अभियुक्त विनीत पुत्र मनोज उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। चेतक कर्म0गण द्वारा किए गए साहसिक कार्य की आम जनता व उच्चाधिकारियों ने सराहना की है।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त’
मोनू पुत्र विनेश निवासी- ग्राम केहडा लक्सर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार
’फरार अभियुक्त’
विनीत पुत्र मनोज निवासी-ग्राम बालचन्दवाला थाना खानपुर लक्सर जिला हरिद्वार
’पुलिस टीम’
1. कानि0 948 ना0पु0 दीपक ममंगाई
2. कानि0 558 ना0पु0 जगत सिंह

