जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी के आदर्श टिहरी नगर सीट से प्रत्याशी मोनिका चौहान को चुनाव चिन्ह केतली का निशान मिला है। उन्होंने अपने पति जयंत चौहान के साथ जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। जयंत चौहान जिला पंचायत की राजनीति के सुलझे हुए और दिग्गज नेताओं में सुम्मार है। उनका वादा है कि क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या नहीं होने देंगे, विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने का काम करेंगे।
पथरी क्षेत्र की आदर्श टिहरी नगर जिला पंचायत की सीट हॉट हो गई है। जिस पर कई अन्य पार्टियों के साथ बहुजन समाज पार्टी से जयंत चौहान की पत्नी मोनिका चौहान चुनाव मैदान में उतरी हुई हैं। मोनिका चौहान अपने पति जयंत चौहान के साथ चुनाव मैदान में लगातार प्रचार प्रसार करते हुए जनसमर्थन जुटा रहे हैं। जयंत चौहान शिवगढ़, फूलगढ़ में हुए जहरीली शराब प्रकरण के पीड़ितों की हर संभव मदद कर रहे हैं। जयंत चौहान हमेशा लोगों के दुख दर्द में शामिल होते रहे हैं। जयंत चौहान का कहना है कि उनकी पत्नी जिला पंचायत के बोर्ड में जाकर विकास कार्यों को सुचारू रखने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, पानी, स्वास्थ्य के साथ लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए स्वरोजगार के लिए काम कराए जाएंगे।