जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। नगर निगम में बलवा करने के साथ सरकारी काम में बाधा डालने के मुकदमें में निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर मेयर अनीता शर्मा के साथ कांग्रेस के नेता एसएसपी से मिले। मेयर ने कहा कि यदि जनता हित उठाना भी अपराध की क्षेणी में आता था तो कैसे जनता हित के काम होंगे। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।
बुधवार को मेयर अनीता शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल रोशनाबाद पहुंचकर एसएसपी से मिले। मेयर अनीता शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेसजनों का एक प्रतिनिधिमंडल 4 अगस्त को हुए नगर निगम में मेरे पति अशोक शर्मा व निवर्तमान मुख्य नगर आयुक्त जयभारत सिंह के बीच हुई। वार्ता में गरमा गरमी को लेकर जय भारत सिंह ने किसी दबाव में आकर मेरे पति अशोक शर्मा व कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के खिलाफ कई धाराओं में फर्जी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पूरी स्थिति से एसएसपी को पूरी स्थिति से अवगत कराया। एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने मामले में निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रेशर में आकर कार्रवाई नहीं होगी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व राज्य मंत्री व प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, मेयर पति अशोक शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष सोम त्यागी, महानगर उपाध्यक्ष धर्मपाल ठेकेदार तथा प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर उपस्थित रहे।

