जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रमोद खारी के नेतृत्व में लक्सर विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक रही। प्रमोद खारी ने लक्सर विधानसभा में कांग्रेस का झंडा बुलंद किया हुआ है, वे जनता की पहली पसंद बने हुए हैं, क्योंकि जनता के दुख सुख में हमेशा खड़े हैं। जनता के हित में वे सर्वोपरि काम कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा में शामिल हुई जनता ने भी संदेश दे दिया है कि क्षेत्रीय जनता प्रमोद खारी को पसंद करती है।
कांग्रेस की पूरे देश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के माध्यम से जनता को भाजपा की केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ एकजुट करने का काम किया जा रहा है। हरिद्वार जनपद की लक्सर विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच काम कर रहे कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रमोद खारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से संदेश दिया गया कि कांग्रेस लोगों के दिल में जिंदा है और हमेशा बनी रहेगी। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालने की जिम्मेदारी ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल को सौंपी थी, लेकिन वे क्षेत्र में नजर नहीं आए। जनता न होने पर वे तिरंगा यात्रा नहीं निकाल सके, जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी, जिसे देखकर प्रमोद खारी ने लक्सर क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालकर संदेश दिया कि कांग्रेस में नेतृत्व करने की क्षमता है।


तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में उमड़े जनसैलाब ने साबित कर दिया कि प्रमोद खारी युवाओं के दिल में राज करते हैं। वे जनता की पसंद बने हुए हैं, क्योंकि जनता के दुख दर्द में वे हमेशा आगे खड़े रहते हैं। प्रमोद खारी ने कहा कि कांग्रेस पर जनता का आज भी पूरा विश्वास है, लेकिन जो भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने माहौल बनाकर जनता को झूठे आश्वासन व मुंगेरी लाल के सपने दिखाकर वोट लेकर सत्ता हासिल की है, उसे जनता उखाड़ने के लिए तैयार होने लगी है।
प्रमोद खारी ने कहा कि जनता के बीच में हमेशा बने रहेंगे। उन्होंने तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसैलाब का धन्यवाद किया।