जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा की ओर से प्रदेश कार्य समितियों में शामिल नेताओं को लक्सर क्षेत्र में सबसे सक्रिय युवा नेता प्रमोद खारी ने बधाई दी है। उन्होंने सभी से उम्मीद जताई है कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर—घर तक पहुंचाते हुए पार्टी की मजबूती के लिए काम होगा। प्रमोद खारी ने कहा कि आज युवाओं के साथ सभी वर्ग के लोगों का रूझान भाजपा के प्रति है, क्योंकि सभी वर्गों का समुचित विकास हो रहा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश कार्य समिति सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी की है। सूची में प्रदेश के सभी जनपदों के नेताओं को शामिल किया है। इससे भाजपा के नेताओं में उत्साह है। सदस्यों को लक्सर विधानसभा क्षेत्र में सबसे सक्रिय युवा नेता प्रमोद खारी जोकि केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों का लाभ आमजन तक पहुंचाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं, ने सभी को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दूरदर्शी नेता हैं, उन्होंने सभी वर्ग का ख्याल रखते हुए कार्य समिति सदस्य बनाए हैं। सभी सदस्यों की दूरदर्शिता से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा और भाजपा मजबूत होगी।

प्रमोद खारी लक्सर विधानसभा में बेहद सक्रिय है। जनता के बीच पहुंचकर उनके दुख दर्द सुनकर उनका निवारण करा रहे हैं। क्षेत्र में जिस गांव क्षेत्र में पहुंचते हैं, उनके स्वागत और मिलने वालों की भीड़ जुट जाती है। प्रमोद खारी का कहना है कि लक्सर क्षेत्र की जनता उन पर विश्वास जता है वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि राजनीति में जनसेवा से बड़ा कोई काम नहीं है।

