जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के प्रथम बार हरिद्वार पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं में उत्साह रहा। श्री राधा कृष्ण धाम में पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत में आश्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। स्वागत से गदगद हुए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सतपाल ब्रह्मचारी की कार्यशैली, लगन, मेहनत और पार्टी के बढ़ते जनाधार की सराहना की। इसके बाद वे जयराम आश्रम में पहुंचे, वहां भी उनका स्वागत हुआ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष गणेश गोदियाल जयराम आश्रम हरिद्वार में ब्रह्मलीन स्वर्गीय देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचे। पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात गणेश गोदियाल का प्रथम बार हरिद्वार पहुंचने पर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक-एक कार्यकर्ता अब चुनाव की तैयारी करें और संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह हरिद्वार में परिवर्तन यात्रा पहुंच रही है उस परिवर्तन यात्रा को सफल बनाना आप सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा परिवर्तन यात्रा से एक-एक कार्यकर्ता में जोश भरने का तथा आम आदमी तक पहुंचने का एक संदेश दिया गया है। इस परिवर्तन यात्रा से कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आम जनता से जुड़ेगा तथा कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेगा।
स्वागत करने वालों में प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मेयर अनिता शर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी, सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव, रोहित नेगी, ब्लॉक अध्यक्षगण यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, शैलेंद्र एडवोकेट, गुलबीर सिंह, महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे, पूर्व विधायक रामयश सिंह, श्रमिक नेता राजवीर सिंह, ओपी चौहान, अनिल भास्कर, महेश प्रताप राणा, जटाशंकर श्रीवास्तव, अशोक उपाध्याय, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, धर्मपाल ठेकेदार, उपेन्द्र ठेकेदार, करुणा शर्मा, चौ बलजीत सिंह, नईम कुरैशी, मकबूल कुरेशी, राजीव गौड़, बीएस तेजियान, दिनेश पुंडीर, बलराम राठौर, राजेश रस्तोगी, संतोष चौहान, बीना कपूर, नीतू बिष्ट, मिथलेश गिल, अशोक शर्मा, महंत श्यामपुरी, विशाल राठौर, नवेज अंसारी, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद कैलाश भट्ट, पार्षद इसरार अहमद, पार्षद शाहबुद्दीन, पार्षद रियाज मन्नू, तेलूराम, मनोज जाटव, सुमित भाटिया, ओमप्रकाश शर्मा, जगदीप असवाल, वेदपाल तेजियान, हरद्वारी लाल, जेपी सिंह, संगम शर्मा आदि सैकड़ों कांग्रेसजनो ने स्वागत किया।