जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार की एक बैठक सैनी आश्रम के मीटिंग हॉल में संपन्न हुई। बैठक मुख्य रूप से प्रदेश से आए संगठन प्रभारी बलबीर सिंह नेगी (पूर्व विधायक)तथा सह प्रभारी सतीश तिवाड़ी के आह्वान पर आयोजित की गई। बैठक में बोलते हुए संगठन प्रभारी श्री बलबीर सिंह नेगी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के मात्र ढाई माह शेष रह गए हैं हमारा मुख्य मुकाबला भाजपा से है। जिसने बेरहमी से पूरे भारत में महंगाई से ट्राई त्राही त्राही मचा दी है। कई-कई दिन तक गरीबों के चूल्हे नहीं जल रहे हैं। उनके बच्चों को एक समय का भी खाना नसीब नहीं हो रहा है। पेट्रोल ₹100 के पार, डीजल ₹100 के करीब,गैस एक हजार के करीब,खाने का तेल 200/- लीटर कैसे गरीब का चूल्हा जलेगा।युवाओं को नौकरी तथा महिलाओं की सुरक्षा देने में भाजपा पूर्णतया असफल रही है। भाजपा के पदाधिकारी व विधायक महिलाओं के शोषण में पाए जाते हैं कोई कार्रवाई नहीं होती। भाजपा के पदाधिकारी स्मैक व गांजा बेचते हुए पकड़े जाते हैं। कोई कार्रवाई नहीं होती। उनके यहां से पूरी खेप पकड़ी जाती है वह कहां जाती है कोई नहीं जानता। यह सब अब जनता को पता लग चुका है आने वाले चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाएगी। सह प्रभारी प्रदीप तिवाड़ी ने कहा कि कहा कि कांग्रेस के निशान हाथ के पंजे के लिए कार्य करें जिसको भी टिकट मिलेगा उसको विजय बनाएंगे। आज यहां से संकल्प लेकर जाएंगे। प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि यदि योग्य उम्मीदवार को टिकट दिया तो निश्चित कांग्रेस का परचम लहराऐगा। सभी काग्रेसजन एक होकर भाजपा से लड़ायी लड़ेंगें। तथा पूरे जिले में कांग्रेस की सीटें जीतने का कार्य करेंगे। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि संगठन सबको साथ लेकर चलता है। हरिद्वार में कोई गुटबाजु नहीं है। आज समय से टिकट देने का कार्य करें। यदि टिकट समय से घोषित हो गया तो सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत निश्चित है। हरिद्वार में कभी कोई गुटबाजी नहीं है।महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे व पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरविंद शर्मा ने कहा कि हरिद्वार से कांग्रेस की मेयर जीती है यदि महिलाओं को ज्यादा टिकट दिए जाते हैं तो इस बार हरिद्वार में कांग्रेस मजबूत होगी तथा ज्यादा सीटें जीतेंगे। संगठन के सभी लोग कार्य करेंगे।
प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी व पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा के अत्याचारों से दुखी तथा कमरतोड़ महंगाई व कोरोना महामारी में सरकार द्वारा जनता की कोई मदद ना करना। अस्पतालों में लूट का तांडव व शमशान तक में अंतिम संस्कार के लिए जगह नसीब ना होना, आज भी रोंगटे खड़े कर देता है। इन अत्याचारों का बदला इस विधानसभा चुनाव 2022 में लिया जाएगा।

कार्यक्रम को देहरादून से आए डॉ इंद्रमणि सेमवाल, पूर्व विधायक रामयश सिंह, चौ बलजीत सिंह, महेश प्रताप राणा, जटाशंकर श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष ज्वालापुर यशवंत सैनी, बी एस तेजियान, वरुण बालियान, भेल ब्लाक अध्यक्ष गुलबीर सिंह चौधरी, कनखल ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, युवा जिलाध्यज्ञ ई रविबहादुर, युवा विधानसभाध्यक्ष नितिन तेश्वर, प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर, अनिल भास्कर, संजय शर्मा, सतीश दुबे, नमन अग्रवाल, रविबाबू शर्मा, रवीश भटिजा, बीना कपूर, आकाश बिरला, हरजीत सिंह, अशोक उपाध्याय, राजीव गौड़, कैलाश प्रधान, पार्षद साहबुद्दीन, पार्षद इसरार अहमद, महंत रिषभ वशिष्ठ, तेलूराम प्रधान, हिमांशु बहुगुणा, विशाल राठौर, सुनील कुमार सिंह, विपिन पैवल,रचित अग्रवाल, डॉ धूमसिंह सैनी, शाहनवाज कुरैशी, नवेज अंसारी,मनोज जाटव, तुषार कपिल, आकाश भाटी, वेदपाल तेजियान, विकास चंद्रा, दीपक पांडे, अमन गौड़, जेपी सिंह, विवेक भूषण, सुबोध कुमार, हर्षित सैनी,जावेद खान, शेरा, रणवीर शर्मा, सर्वेश कुमार, जितेंद्र चौधरी, अमन अंसारी, राजेंद्र श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।