जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के बनने से स्वामी यतीश्वरानंद सबसे शक्तिशाली मंत्री होंगे। अब स्वामी का क़द और पद ज़्यादा बड़े होंगे। धामी और स्वामी दोनों की मित्रता पूरे प्रदेश में चर्चाओं में रहती है। दोनों एक दूसरे के बिना निरीक्षण के लिए भी नहीं जाते हैं। अपने परममित्र के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा से स्वामी बेहद ख़ुश हैं।


मुख्यमंत्री बनने की घोषणा होते ही उनके खेमे में अपार ख़ुशी हैं। सभी जानते हैं कि धामी और गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद एक दूसरे के जिगरी मित्र हैं। धामी के मुख्यमंत्री बनने से स्वामी यतीश्वरानंद बेहद ख़ुशी हैं। स्वामी यतीश्वरानंद का कहना है कि पुष्कर धामी के नेतृत्व में विकास का पहिया तेज़ गति से दोड़ेगा, आमजन के काम तत्काल होंगे। विभाग में कोई काम नहीं रुकेगा। विकास निरंतर चलेगा।