भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हेया खेवड़िया के नेतृत्व में लगाया स्वास्थ्य शिविर

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे अभियान के तहत भाजयुमो के आह्वान पर प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया खेवड़िया के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। जिसमें लोगों के स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें इलाज के साथ स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। कन्हैया खेवड़िया ने कहा कि जन सेवा के कार्य हमेशा सुचारू रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिविर में जांच कराने वालों को संबंधित अस्पतालों में छूट दिलवाई जाएगी।
सेवा समर्पण अभियान के तहत कन्हैया खेवड़िया के नेतृत्व में चलाया गया। होम्योपेथी स्वास्थ्य शिविर जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर लाभ लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य चलाया जा रहा है। सेवा समर्पण अभियान जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा पूरे देश में अन्य अन्य प्रकार के कार्यक्रम व अभियान चलाए जा रहे हैं।

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हेया खेवड़िया के नेतृत्व में लगाया स्वास्थ्य शिविर

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर पूरे प्रदेश में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है व मोदी मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश में चल रही विकास योजना व देश में चल रहे विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
शिविर में विपुल शर्मा, नितिन कर्णवाल, सारंग घोष, धीरज शर्मा, राहुल वशिष्ट अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।