जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। केंद्रीय राज्य रक्षा एवं पर्यटन मंत्री अजय भट्ट के हरिद्वार में प्रथम आगमन पर जन आशीर्वाद यात्रा में हरिद्वार के प्रथम महापौर मनोज गर्ग ने सैकड़ों युवाओं के साथ केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का स्वागत सप्तऋषि चुंगी पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ फूल मालाओं ढोल नगाड़ों के साथ किया। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने समस्त कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अभिवादन किया।
उत्तराखंड से सांसद व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ कल 16 अगस्त को मुजफ्फरनगर स्थित शहीद स्मारक से किया गया था। मंगलवार को देहरादून महानगर से प्रारंभ होकर डोइवाला ऋषिकेश रायवाला से हरिद्वार पहुंची जहां शांतिकुंज के पास सप्तऋषि चुंगी पर पूर्व महापौर मनोज गर्ग के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ और यात्रा का शुभारंभ हुआ।

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का स्वागत करते हुए प्रथम महापौर मनोज गर्ग।

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से कोरोना काल में विश्व के कौने-कौने में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सकुशल भारत लाया गया था। उसी प्रकार से भारत सरकार अफगानिस्तान के हालात पर निरंतर नजर बनाए हुए व हमें पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अफगानिस्तान में रहने वाले प्रत्येक भारतीय नागरिक की प्राणों की रक्षा की जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राजनीति के क्षेत्र में जनसेवा के उद्देश्य से आते हैं तथा जनसेवा जनता के आशीर्वाद के बिना नहीं हो सकती। इसी उद्देश्य से वह जन जन के आशीर्वाद को प्राप्त करने हेतु इस यात्रा में प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जा रहे हैं।
हरिद्वार के प्रथम महापौर मनोज गर्ग ने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट दूरदर्शी सोच के नेता है, उनका लाभ पूरे देश को मिलेगा।
स्वागत कार्यक्रम का संचालन आजीवन सहयोग निधि के जिला संयोजक पंडित आशुतोष शर्मा व स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजीव भट्ट द्वारा संयुक्त रुप से किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा राज्य आंदोलनकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट का स्वागत करते हुए प्रथम महापौर मनोज गर्ग।

स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डॉ जयपाल सिंह चौहान, पूर्व राज्य मंत्री संजय सहगल, हरिद्वार के प्रथम मेयर मनोज गर्ग, प्रदेश सह प्रभारी मीडिया ओम प्रकाश जमदग्नि व सुनील सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद शर्मा, पूर्व पार्षद कन्हैया खेवड़िया, पार्षद विनीत जौली, विवेक उनियाल अनिरुद्ध भाटी, दिनेश जोशी, सुनील प्रजापति जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जवल पंडित जीएमवीएन के डायरेक्टर रोहित साहू, संजय मल्होत्रा, दीपक उप्रेती, भुवन त्रिपाठी, गंगाधर पांडे, बागेश्वर पांडे, ललित बजरंगी, मुकेश जोशी, डॉक्टर प्रेम प्रकाश सतलेवाल, फग्गू राम ठेकेदार, युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप शर्मा, मास्टर सतीश चंद शर्मा, अमित शर्मा, विजय, डीपी भट्ट, महेश धीमान, सुशांत पाल, राम सिंह बबलू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, तरुण नय्यर, आशुतोष शर्मा, संदीप शर्मा, रोहित साहू, प्रमोद शर्मा, महेश धीमान, रवि जैसल, तुशांक भट्ट, राजू मनोचा, आलोक चौहान, वैभव कौशिक, संजीव त्यागी, राजीव जोशी, सचिन कुशवाह, अरविंद राठौर, अंकित आदि शामिल हुए।