जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। नामांकन से पूर्व हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा मां के अशीर्वाद से प्रदेश में भाजपा की सत्ता दोहराएगी।
शनिवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से नामांकन करने से पूर्व वेद मंदिर में विशेष चारों वेदों के मंत्रों द्वारा हवन—यज्ञ किया। इसी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा में दुग्धाभिषेक एवं पूजन किया। उन्होंने प्रदेश की सुख समृदिृध के लिए कामना की। उन्होंने दुआ की कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनें और जनता हित में विकास कार्यों की नदियां बहती रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों के चलते हुए जनता खुश है और जनता पूरी तरह से मन बना चुकी है कि प्रदेश में भाजपा की सत्ता को दोहराना है।