हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मैं आज नामांकन वापसी का दिन है. कुछ प्रत्याशियों ने अपना समीकरण बनाने के लिए तेजू को बैठाने के लिए सेटिंग की है, तो कुछ प्रत्याशी बिक गए हैं. कई प्रत्याशी तो ऐसे हैं जो दूसरों के समीकरण बिगाड़ने के लिए खड़े किए गए हैं. आज नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों के जीत हार के समीकरण बनेंगे. कोई प्रत्याशी है तो डमी है तो कुछ हजार 500 वोटों का नुकसान मुख्य प्रत्याशियों को देने के लिए खड़े किए गए हैं. कुछ प्रत्याशी तो केवल नाम के लिए नामांकन किए हुए हैं सेटिंग के लिए खड़े हुए हैं. जिन प्रत्याशियों के जीतने के समीकरण बन रहे हैं उन्होंने ऐसे प्रत्याशियों को सेटल कर लिया है. जो कि आज अपना नामांकन वापस ले लेंगे. पूरे जिले में ऐसे प्रत्याशियों पर निगाह हैं.

सूत्रों की माने तो कुछ प्रत्याशी ऐसे खड़े किए गए हैं जो की पार्टी गत प्रत्याशियों के समीकरण बिगाड़ दे. आज शाम 5:00 बजे तक का समय है.

कुछ प्रत्याशियों को समितियों में सेटल करने का आश्वासन देकर नामांकन वापस लेने का भरोसा दे रहे हैं. कुछ का पारिवारिक झगड़े हैं तो उन्हें भी मनाने का काम किया कर रहे हैं. तीन पार्टियों के प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके सामने एक एक दो दो निर्दलीय प्रत्याशी खड़े हुए हैं.