जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। भाजयुमो के 5 जून से शुरू होने वाले महा जनसंपर्क अभियान को लेकर पदाधिकारियों ने कार्य योजना तैयार की। प्रत्येक विधानसभा में नव मतदाता सम्मेलन, प्रत्येक मंडल में बाइक रैली, क्वीज कंपटीशन, युवा लाभार्थी के माध्यम से युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

शुक्रवार को जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हरिद्वार ने आगामी महा जनसंपर्क अभियान के कार्यक्रमों को लेकर जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष और अभियान के प्रदेश संयोजक नीरज पंत ने कहा कि नव मतदाता देश के कर्णधार होते हैं, उन्हें भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की लाभकारी नीतियों से अवगत कराते हुए जोड़ने का अभियान सफल करना है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में सम्मेलन होंगे, जिसमें वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ सभी का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिनकी आयु 18 साल पूरी हो चुकी है या एक दो महीने बाद हो जाएगी बीएलओ के माध्यम से उन्हें मतदाता सूची से जोड़ा जाएगा, इसके लिए जागरूकता अभियान बाइक रैली और अन्य सोशल मीडिया के तरीकों से जागरूक किया जाएगा। प्रदेश टोली सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी ने सभी का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि हरिद्वार जनपद में वृहद स्तर पर अभियान को सफल बनाने का काम होगा।

जिसमें मोर्चे के ज़िला और मण्डल स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।   प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष रावत, ज़िला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा दीपांशु विद्यार्थी ने संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रम और संगठन कार्य के बारे समझाया गया। बैठक का संचालन ज़िला महामंत्री अभिनव चौहान ने किया।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता तरुण चौहान, ज़िला महामंत्री दीपांशु शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष शुभम मंडोला, नवजोत वालिया, ज़िला मंत्री अमन चौहान, जयंत, लेखराज, मोहित चौहान के साथ सभी मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल महामंत्री उपस्थित रहे।