पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से आशीर्वाद लेते हुए ग्राम प्रधान के पिता सतीश कुमार एवं जिला पंचायत सदस्य पति अरविंद कुमार

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने एकता पुत्री सतीश कुमार ने विजयी होते ही कांग्रेस के हाथ का साथ छोड़कर भाजपा में आस्था जताते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सानिध्य में सदस्यता ग्रहण की। ग्राम प्रधान को भाजपा ज्वाइन कराने में पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सहयोगी अंकित चौहान अंबूवाला ने विशेष भूमिका निभाई। ग्राम प्रधान एकता के पिता सतीश कुमार ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो केवल विकास कार्यों और जनता हित में काम करती है। जबकि कांग्रेस ने धर्म और जातियों में लोगों को बांटकर सत्ता हासिल कर अपना हित साधने का काम किया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। जिला पंचायत, ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम सदस्य अधिकांश भाजपा के ही जीतकर आए हैं। चुनाव जीतते ही कांग्रेस के नेता सतीश कुमार अपनी पुत्री नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एकता के साथ वेद मंदिर आश्रम पहुंचे और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सानिध्य में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सहयोगी अंकित चौहान निवासी अंबूवाला ने विशेष भूमिका निभाते हुए ग्राम प्रधान एकता और उनके पिता सतीश कुमार को भाजपा की सदस्यता दिलाने का अह्म काम किया। अंकित चौहान के विशेष सहयोग से जिला पंचायत की भगतनपुर—आबिदपुर सीट से सविता पत्नी अरविंद कुमार ने विजयी हासिल की। यह विजय अपने में इसलिए मायने रखती है कि अधिकांश मतदाता मुस्लिम समाज के मतदाता होते भाजपा प्रत्याशी को विजय हासिल होना नामुमकिन था। लेकिन अंकित चौहान के अथक प्रयास और भाजपा की विकास नीतियों को घर—घर तक पहुंचाने में रात दिन काम करते रहने से सफलता मिली।
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने अंकित चौहान की सराहना करते हुए पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि अंकित चौहान भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता है, जो बिना थकान के मेहनत करते हुए भाजपा के मिशन को बढ़ाने का काम कर रहा है। सहयोग में वीरेंद्र बोरी, सौरभ शर्मा, सुशील कुमार ने भूमिका निभाई।