जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में श्यामपुर क्षेत्र में पदयात्रा के दौरान नकलरोधी कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। विक्रम भुल्लर ने कहा कि इससे प्रतिभावान युवाओं को अवसर मिलेंगे।
शनिवार को हनुमान चौक से लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री के गाजीवाली निवास तक और उसके बाद श्यामपुर तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए युवाओं की प्रतिभाओं को सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री का प्रयास है कि नकल रोधी कानून से मेधावी आगे बढ़ेंगे और देश में प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। विक्रम भुल्लर ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं है, जो भी भ्रष्टाचार में संलिप्त होगा जेल की सलाखों के पीछे जाएगा।
उन्होंने लालढांग मंडल के निर्वाचित मंडल अध्यक्ष पवन पंत को बधाई दी। मंडल अध्यक्ष पवन पंत ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, वह उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का भरसक प्रयास करेंगे। तूने सभी लोगों से आग्रह किया कि नकल विरोधी कानून के क्या फायदे हैं इसके लिए सब को समझाने की आवश्यकता है।

मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान ने कहा कि विक्रम भुल्लर के जिला अध्यक्ष बनाए जाने से युवाओं में काफी उत्साह और जोश देखा जा रहा है। उन्होंने सभी से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बालम सिंह नेगी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।

