जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उनके समर्थन दीर्घायु की कामना करते हुए मंदिरों में पूजा करने के साथ हवन एवं भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने के लिए फीस के लिए मुक्त कर देते हुए तोहफा दिया है। उन्होंने अपना जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया। सभी अपने अपने तरीके से जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री के अभिन्न मित्र कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश के समुचित विकास की कामना की है। साथ ही गणेश पूजा करते हुए दीर्घायु होने और दोबारा से मुख्यमंत्री बनने की कामना की है।


उत्तराखंड प्रदेश की कमान संभाल रहे युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी वर्ग की पसंद बन चुके हैं। खासकर युवा उन्हें बहुत ही पसंद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी भी जनता के विकास के लिए रात दिन योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका पहला जन्मदिन हुआ तो प्रदेश की जनता उनकी दीर्घायु होने और कीर्तिमान होने के लिए कामना कर रहे हैं। इसके लिए जनता मंदिरों में पूजा कर रही है। हरिद्वार में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भी उनकी दीर्घायु के लिए गणेश पूजा की और चंडीघाट पहुंचकर गरीबों को फल एवं भोजन वितरण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिष्ठान खिलाकर बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने उनके दीर्घायु होने की कामना करते हुए दोबारा से मुख्यमंत्री बनने के लिए मनोकामना की। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी वर्ग का विकास करने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। सभी चाहते हैं कि वे दोबारा से मुख्यमंत्री बनें और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो।