जमालपुर कलां से भाजपा प्रत्याशी अमित चौहान श्यामपुर क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के जमालपुर कलां सीट के प्रत्याशी अमित चौहान उर्फ सोनू ने श्यामपुर, गाजीवाली, कांगड़ी ग्रामों के साथ आसपास की कॉलोनियों में डोर-टू-डोर जनसंपर्क करते हुए उगता सूरत पर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकास कार्य किसी विशेष क्षेत्र के बजाय सभी क्षेत्रों में एक समान विकास कार्य होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के सानिध्य में सभी विकास कार्य सुचारू रहेंगे।
वहीं, दूसरी और पंजनहेड़ी, मिस्सरपुर, जमालपुर कलां ग्राम सहित कॉलोनियों में अमित चौहान की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रचार प्रसार किया।

जमालपुर कलां से भाजपा प्रत्याशी अमित चौहान बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए।

बुधवार को अमित चौहान ने श्यामपुर, कांगड़ी, गाजीवाली ग्रामों के साथ आसपास की कॉलोनियों में प्रचार करते हुए बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। अमित चौहान ने कहा कि भाजपा का हमेशा विकास का एजेंडा रहा है। उन्होंने कहा कि 6 महीने से
इस बार हरिद्वार पंचायत का बोर्ड और अध्यक्ष भाजपा के होंगे और इसके लिए प्रत्याशियों को जिताने के लिए एकता दिखानी होगी। अमित चौहान ने कहा कि जमालपुर कलां जिला पंचायत सीट पर अधिकांश मतदाता भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार से संबंध रखते हैं, इसलिए अपनी ताकत दिखाते हुए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर बोर्ड में भेजना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का बोर्ड बनते ही 6 महीने से रूके कार्य फिर से सुचारू हो जाएंगे।

जमालपुर कलां सीट से भाजपा प्रत्याशी अमित चौहान के समर्थन में जनसंपर्क करते हुए महिलाएं।

अमित चौहान ने कहा कि कुछ लोग कह रहे थे कि जमालपुर कलां सीट के मतदाताओं को गंगा पार के नाम पर बांटने का काम कर रहे थे, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी। दोनों क्षेत्रों को जोड़ने के लिए रिंग-रोड का काम केंद्र और राज्य सरकार करवा रही हैं, ऐसे में दोनों क्षेत्रों के बीच की दूरी समाप्त हो जाएगी और आवागमन तेज होगा। इससे दोनों क्षेत्रों में विकास कार्य के साथ तरक्की होगी।

जमालपुर कलां से भाजपा प्रत्याशी अमित चौहान बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए।