जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई और भाजपा की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री और राज्य सरकारों का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, बदलने से देश का विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हर वर्ग का विकास होगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया तथा भाजपा सरकारों का पुतला दहन किया। प्रदेश महासचिव डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है उन्होंने एक ही नारा दिया था बालिका बचाओ बालिका पढ़ाओ परंतु पूरे देश में आज भाजपा के तमाम पदाधिकारी व भाजपा के विधायक महिलाओं का शोषण करने में लगे हैं। आज भाजपा के लोगों से महिलाओं व मातृशक्ति को बचाने का समय है। पालीवाल जी ने कहा कि कुंभ मेले में आर टी पीसीआर टेस्ट के माध्यम से एक बहुत बड़ा घोटाला हुआ है इसके विरोध में अनेक प्रदर्शन किए जा चुके हैं परंतु अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है जबकि लिस्ट बहुत लंबी चौड़ी है कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। सोचनीय विषय है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की नीतियों से तंग आकर तमाम कल कारखाने बंद हो गए हैं जिससे बेरोजगारी बढ़ गई है। इस सरकार ने वादा किया था कि हम दो करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देंगे पूरा देश आज हाहाकार कर रहा है। हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष विमला पांडे व महिला अध्यक्ष महानगर अंजू मिश्रा ने कहा कि प्रतिदिन सरकार गैस पर पैसे बढ़ा रही है महिलाओं को रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार को तुरंत इस पर दाम घटाने चाहिए। पूर्व विधायक रामयश सिंह व पूर्व राज्य मंत्री नईम कुरैशी ने कहा कि किसान लंबे समय से अपना हक की लड़ाई लड़ रहा है परंतु केंद्र सरकार उनका लगातार उत्पीड़न कर रही है उन पर जुलम कर रही है जिससे किसानअपने घर पर लौट जाएं अनेक किसान इस आंदोलन में शहीद हो गए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल व ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि गैस व।पेट्रोल में प्रतिदिन रेट बढ़ रहे हैं सरकार ने केवल अंबानी को देख कर आंख बंद कर रखी है।जो पेट्रोल पंप कांग्रेस के समय बंद हो गए वह रिलायंस के पेट्रोल पंप आज पूरे देश पर राज कर रहे हैं जनता को लूट रहे हैं।प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी व ग्रामीण अध्यक्ष धर्मपाल सिंह तथा प्रियवृत्त ब्लाक प्रमुख ने कहा कि पहले गांव में खुशहाली रहती थी परंतु जब से भाजपा आई है किसानों ने अपनी जमीन बेच दी हैं।किसानों को फसलों का दाम नहीं मिल रहा है फसल कोई लेने वाला नहीं है अब खाने को भी रोटी नहीं है।पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा व पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है खाने का तेल, दालें तथा हर प्रकार के खाद्यान्न की महंगाई चरम सीमा पर है। गरीब को एक वक्त का खाना नसीब नहीं हो रहा है।
कार्यक्रम में मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, धर्मपाल ठेकेदार, चौ.बलजीत सिंह, हाजी रफी खान, शशी झा प्रदेश सचिव, अमरदीप रोशन, अनिल भास्कर, यशवंत सैनी नगर अध्यक्ष, रवि कश्यप ब्लाक अध्यक्ष, सुभाष कपिल, जितेंद्र सिंह, नवेज अंसारी, राजीव गौड़, सीपी सिंह, आकाश बिरला, विकास सिंह, विशाल राठौर, अरविंद चंचल, डा.दिनेश पुंडीर, सुनील सिंह अध्यक्ष अनुसुचित प्रकोष्ठ, सतीश दाबडे, नीतू बिष्ट, नीलम शर्मा, मिथिलेश गिल, राजेंद्र भवर, रवीश भटीजा, पार्षद इसरार अहमद, पार्षद अनुज सिंह, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद अमन गर्ग, पार्षद जफर अब्बासी, दिनेश गौतम, राव फरमान, पार्षद तहसीन अंसारी, सपना सिंह, शाहनवाज कुरेशी, ओम प्रकाश शर्मा, इरशाद खान, रचित अग्रवाल, सतपाल शास्त्री, बीपी चौहान, सतेंद्र वशिष्ठ, आशीष भारद्वाज, राजेंद्र श्रीवास्तव, हरद्वारी लाल, विजय सिंह सैनी, नजाकत प्रधान, सफाकत अली, पंडित नवीन शर्मा, जगदीप असवाल, मनोज जाटव, राजेंद्र बालियान, शुभम जोशी, महेंद्र सिंह, पप्पू कुरैशी, अजय मुखिया, विशाल काठी, राजेश चौहान, तरुण व्यास, शिवम गिरि, मेहर सिंह, डॉ. धूम सिंह, त्रिपाल शर्मा, इरशाद अली, रईस अब्बासी, रमेश कश्यप, सोनी प्रजापति, मुकेश सैनी, तीरथ सिंह, शिवम कोरी, आशीष भारद्वाज आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
