भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा का स्वागत करते हुए स्थानीय लोग।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा में दूरदर्शी, ऊर्जावान युवा विदित शर्मा को जिला महामंत्री बनने पर युवाओं के साथ सभी वर्ग के लोगों में बेहद उत्साह है। विदित शर्मा के स्वागत कार्यक्रम का दौर निरंतर जारी हैं। भाजपा के लिए समर्पित और समाजसेवा के क्षेत्र में पहचान बना चुके विदित शर्मा का कहना है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए और उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का काम जारी रहेगा। उन्हें पूर्व शहरी विकास मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का आशीर्वाद प्राप्त है। विदित शर्मा का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के 60 प्लस अभियान के साथ है और पार्टी के जनाधार बढ़ाने का काम जारी रहेगा। जल्द ही क्षेत्र के युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
स्वागत के क्रम में रविवार को भूपतवाला क्षेत्र में विदित शर्मा को जिला महामंत्री बनने पर जोर दार स्वागत किया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सीता राम बडोनी ने कहा कि विदित शर्मा ने जिला महामंत्री बनने से युवाओं महिलाओं हर वर्ग में उत्साह है। भाजपा ने सुयोग्य व्यक्ति को जिम्मेदारी देकर क्षेत्र वासियों का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि विदित की नियुक्ति से निश्चित आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिलेगा।
मंच का संचालन कर रहे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुकेश पुरी ने कहा कि भाजपा आज नौजवानों को आगे आने ने का मौका दे रही है। भाजपा में नौजवानों का हित सुरक्षित है। भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विकल राठी ने कहा कि कांग्रेस आज देश में खत्म होती जा रही है। भाजपा देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नदियां बह रही है।
पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में जनता के समुचित विकास के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। क्षेत्र में भूमिगत लाइन बिछाने का काम, पानी एवं सीवर की लाइनों का बिछाने का काम सफलता पूर्वक किया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियों की प्रत्येक समस्या का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है और यह हमेशा जारी रहेगा। मंडल मीडिया प्रभारी विकल राठी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि विदित शर्मा किसी को निराश नहीं होने देंगे।

भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा का स्वागत करते हुए स्थानीय लोग।

नवनियुक्त भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा ने कहा कि भाजपा की रीतियों एवं नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए उनका लाभ ​जनता को दिलाने का काम निरंतर जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में उत्तराखंड में दोबारा से सरकार बनेगी और जनता के लिए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस मौके पर मंडल महामंत्री युवा मोर्चा अंकुश भाटिया, वार्ड अध्यक्ष गोकुल डबराल, वार्ड अध्यक्ष चंद्रकांता भाटिया, उमेश भारद्वाज, सन्नी गिरी, रोहित भटनागर, सुधा त्यागी, मीना राजपूत, गायत्री धीमान, गिन्नी देवी, प्रमिला चौधरी, ममता सैनी, कमला पांडे, पुष्पा मौर्या, पिंकी कश्यप, पूजा सैनी समेत सैकड़ों लोग स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे।