भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक युवा नेता आकाश भाटी को ज्वाइन कराते हुए, साथ में पार्षद एवं अन्य नेता।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। दस साल बाद युवा नेता आकाश भाटी ने घर वापसी कर ली है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के आवासीय कार्यालय खन्नानगर में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें भाजपा ज्वाइन कराने में अमित गौतम, पार्षद अनिरूद्ध भाटी, शुभम मैंडोला ने अह्म भूमिका निभाई। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आकाश भाटी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सबका विकास, सबका साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भाटी अब जरूरतमंदों को सरकार की योजनाओं को आच्छादित करने का काम करेंगे।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस का हाथ छोड़कर आकाश भाटी ने भाजपा की सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आकाश भाटी को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत करते हुए भाजपा में युवाओं का विशेष ख्याल रखा जाता है। कांग्रेस पार्टी जनविरोधी पार्टी रही है। जनता से कोई वास्ता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि आकाश के भाजपा में आने से उत्तरी हरिद्वार निवासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आसानी होगी। इससे जरूरतमंदों की जरूरत पूरी होंगी।

भाजपा ज्वाइन करने के बाद आकाश भाटी का स्वागत करते हुए पीसीसी डॉ विशाल गर्ग एवं अन्य नेता।

नए परिवार में शामिल होने के बाद उत्साहित युवा नेता आकाश भाटी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लगातार पांचवी बार विधायक जनता के बीच में रहने और उनके हित पूरे करने से ही जीते हैं। मदन कौशिक की लोकप्रियता निरंतर बढ़ रही है। प्रदेश में दोबारा से सत्ता उनके नेतृत्व में आई, जबकि पुराना इतिहास रहा है कि एक बार भाजपा तो अगली बार दूसरी पार्टी की सरकार आती थी, लेकिन इस बार प्रदेश में नया इतिहास रचा गया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के विकास में चार चांद मदन कौशिक ने ही लगाए हैं। शहर में किसी प्रकार की समस्या नहीं है।

भाजपा ज्वाइन करने के बाद आकाश भाटी का स्वागत करते हुए पार्षद अनिरूद्ध भाटी एवं अन्य

आकाश भाटी का स्वागत करने वालों में भाजपा के प्रदेश सदस्य डॉ विशाल गर्ग, पार्षद राजेश शर्मा, पार्षद अनिरूद्ध भाटी, मोनिका सैनी, विनित जौली, शुभम मैंदोला, भाजयुमो के जिला महामंत्री विदित शर्मा, संजय त्रिवाल, दीपांशु विद्यार्थी, ठाकुर विक्रम सिंह नाचीज आदि शामिल हुए।