हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2022

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं, लेकिन राजनैतिक पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं है। सत्ताधारी पार्टी में नामों की छंटनी में पसीने छूट रहे हैं, तो कांग्रेसियों में पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह आदि के गुटों में रार चल रही हैं, तो बताया जा रहा है कि वे सभी भाजपा की सूची का इंतजार कर रहे हैं। सपा, बसपा, उक्रांद के पास कई सीटों पर प्रत्याशी ही नहीं है।
जिला पंचायत चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने के बावजूद भी राजनैतिक पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं कर सके हैं। भाजपा में तो करीब 350 आवेदन आने के बाद छंटनी का काम चल रहा है, हालांकि नाम तो सभी पार्टियों के फाइनल हो चुके हैं, लेकिन एक दूसरे की सूची का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से गैंडीखाता सीट से अजय चौधरी, जमालपुर कलां से पंकज चौधरी, बहादरपुर जट्ट से मुकर्रम अंसारी के नाम फाइनल बताए जा रहे हैं। जबकि भाजपा से इन सीटों पर गहरा मंथन चल रहा है।
चर्चा यह है भी है कि कई सीटों पर राजनैतिक पार्टियों पर एक दूसरे के प्रत्याशी को टक्कर देने के लिए अच्छे समीकरण वाले या जीताउ प्रत्याशी नहीं हैं। ऐसे में सभी के सामने परेशानी आ खड़ी हुई हैं। कुछ सीटों पर टिकट बेचने के मामले भी सामने आ रहे हैं। भाजपा के सामने साख बचाने के लिए गहना मंथन करने की जरूरत पड़ रही है।
बसपा के पास कई सीटों पर प्रत्याशी ही नहीं है। उनके पदाधिकारी दूसरी पार्टियों के नेताओं पर डोरे डाल रहे हैं। सपा और उक्रांद मैदान में उतरते हुए घबरा रही है। पार्टियों के पदाधिकारियों की माने तो देर शाम तक सूची जारी कर देंगे।

कांग्रेस में सबसे बड़ा मामला सामने आ रहा हैं, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम के साथ स्थानीय विधायक अपने नामों की पैरवी कर रहे हैं, जिसे लेकर गहरा मंथन हो रहा है और पशोवेश में हैं कि विधायकों की माने या जनपद के पदाधिकारियों की।