जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों ने युवाओ के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अनेकों योजनाएँ चलाई है, इसी के साथ हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास कार्य किए हैं। सड़कों का जाल देश में बुन दिया है। इन सभी को लेकर अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उतरना है। उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय चुनाव के बाद 2022 की तैयारियों को जुटना होगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला हरिद्वार की एक बैठक का आयोजन जिला कार्यालय हरिद्वार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर तथा संचालन जिला महामंत्री हर्षित गुप्ता के द्वारा किया गया। बैठक में सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों का परिचय एवं स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की रीति नीति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगामी जिला पंचायत चुनाव एवं 2022 विधानसभा में होने वाले विधान सभा चुनावों में कमल खिलाने के लिए प्रेरित किया। सचिन ने युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमो की सभी पदाधिकारियों को जानकारी दी। जिला मंत्री संदीप प्रधान ने कहा कि देश में भाजपा की सरकार से हर वर्ग ख़ुश है, सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिला मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर काम करते हुए पार्टी का जनाधार बधाना है।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, शोभित गुप्ता, अमन सैनी, जिला मंत्री- क्षितिज गौतम, संदीप प्रधान, नीटू सिंह, अक्षय सैनी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नितिन चौहान, जिला मीडिया प्रभारी पंकज चौधरी,  सह मीडिया प्रभारी विनीत सैनी, मंडल अध्यक्ष हर्षित गर्ग, कुनाल सचदेवा, अभिनव चौहान, चंद्रकांत पांडे, सुमित लखेरा,
बिंदर पाल, हितेश चौहान, मोहित चौधरी, ईशम चौहान, गौरव रौतेला, सुधीर सैनी, रोहित पाल, रवीश चौधरी, सुमीत सैनी, दीपक सैनी, पंकज चौधरी, गोविंद बालियान, आदेश कसाना, अक्षित त्यागी समेत सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।