जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों की ओर से मनाए गए तीज महोत्सव में 45 वर्ष से कम आयु वर्ग में रिया अरोड़ा क्वीन बनी। 45 वर्ष आयु वर्ग में पार्षद पुष्पा शर्मा को ताज पहनाया गया। मीनाक्षी जैनर को मेहंदी क्वीन के रूप में चुना गया। अन्य कंपटीशन में महिलाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया।
इंडस्ट्री एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड चैप्टर सिडकुल एवं भारत विकास परिषद भेल शाखा ने संयुक्त रुप से तीज का त्योहार श्री गुरु कृपा औषधालय एफ-53 औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार में बड़े धूमधाम से मनाया। बच्चों एवं महिलाओं के लिए गेम्स रखे गए। इसी श्रंखला में तीज क्वीन का कंपटीशन कराया गया। जिसके अंदर 45 वर्ष से कम आयु वर्ग में रिया अरोड़ा क्वीन बनी। 45 वर्ष आयु वर्ग में पार्षद पुष्पा शर्मा को ताज पहनाया गया। मीनाक्षी जैनर को मेहंदी क्वीन के रूप में चुना गया। क्विज प्रोग्राम सीखा गुप्ता, नितिशा गुप्ता एवं मास्टर अयान गुप्ता के द्वारा रखा गया। इसी प्रकार से डांस कंपटीशन में सुशीला शर्मा, शशि शर्मा, शशि गुप्ता और रश्मि चतुर्वेदी ने भाग लिया। रश्मि चतुर्वेदी को पहला पुरस्कार तो द्वितीय पुरस्कार शशि गुप्ता को मिला। भारत विकास परिषद द्वारा सात नए सदस्य बनाएं। जिनके नाम क्रमश: अवनीश मिश्रा, राजीव शर्मा, अग्रवाल जी, राकेश सिंघल, आरके पाहवा, संजीव अरोड़ा, जसपाल खिल्लन है।
आईएयू के चेयरमैन नरेश जैनर ने सभी को तीज की बधाई दी और कहा कि आईएयू द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम होते रहते हैं। जिससे कि खासतौर से महिलाएं और बच्चे एंजॉय करें। भारत विकास परिषद शाखा के अध्यक्ष एसके गुप्ता ने भी सभी को तीज की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पार्षद पुष्पा शर्मा को नरेश जैनर, सुषमा गुप्ता, सविता शर्मा और मिसेज बवेजा द्वारा एक पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं और बच्चों ने अपने सुंदर प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर आइएयू के चेयरमैन नरेश जैनर, महासचिव अनिल बवेजा, वैध एमआर शर्मा, पूर्व चेयरमैन गजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, अविनाश चंद्र ओहरी, विजय दादू, सुधांशु अग्रवाल, सतीश अरोड़ा, केसी शर्मा, अजय अरोड़ा, विजय सेठी, अंकुर अग्रवाल, अंकित अग्रवाल सुदर्शन कुमार, अंकुर मित्तल, शुभम शर्मा, सौरभ शर्मा, शाखा अध्यक्ष एसके गुप्ता, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आदर्श पाल तोमर, आलोक गुप्ता, राजीव चतुर्वेदी राजीव अरोड़ा, विदेश गुप्ता, एसएस राणा, प्रवीण अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक मीनाक्षी जैनर, ज्योति बवेजा रिया अरोड़ा और प्रवीण अरोरा ने बहुत ही सुंदर तरीके से सभी को गेम्स खिलाएं।
सभा का सुंदर संचालन शाखा के सचिव राजकुमार शर्मा ने किया। सभा समाप्ति पर महासचिव अनिल बवेजा ने आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। विशेष रूप से वैध एमआर शर्मा का धन्यवाद किया गया। जिन्होंने इस प्रोग्राम की व्यवस्था में चार चांद लगा दिए और कार्यक्रम को सफल बनाया।
