जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जनता से न​ मिलने वाले, उनके काम समय पर न करने वाले, घमंडी, गुमराह करने वाले अफसरों को पुष्कर सिंह धामी की सरकार में जिम्मेदार पद नहीं दिए जाएंगे। जिन अफसरों को पद दिए जा रहे हैं, यदि उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरती तो कार्रवाई करते हुए तत्काल हटाया जाएगा। सबसे बड़ी बात तानाशाही दिखाने वाले अधिकारी पदमुक्त रहेंगे, उनसे कार्यालयों के कार्य लिए जाएंगे।
भाजपा की सरकार की बदनामी कराने में अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अधिकारी मंत्रियों, विधायकों को गुमराह करते रहे। इससे सरकारी योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकी और आमजन को भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला। समय पर काम न होने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता रहा। इससे सरकार की बदनामी होती रही। लेकिन अब पुष्कर सिंह धामी की सरकार में ऐसे अधिकारियों को हटाते हुए उनके स्थान पर अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जा रही है। जिम्मेदार पदों पर सामंजस्य से काम करने वाले अधिकारियों को त्वज्यो दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने इसका संदेश अच्छी तरह से दे दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक सूत्री उद्देश्य है कि जनता को सरकार की योजनाओं का सीधे लाभ मिले और जनता को किसी भी काम के लिए परेशान न किया जाए। इसके लिए बड़े स्तर पर तबादले किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि जो भी अधिकारी लापरवाह या जनता को भ्रमित करता हुआ मिला तो उसे पद पर नहीं रहने दिया जाएगा। हालां​कि अभी कई अधिकारी उनके रडार पर है, उनके स्थान पर काम करने वाले अधिकारियों को तलाशा जा रहा है।
अब पीसीएस के होंगे तबादले
आईएएस अफसरों के बाद अब पीसीएस अफसरों के तबादलें होंगे। इसके लिए पूरी तैयारी चल रही है। इस सप्ताह में कई गैर जिम्मेदारान अफसरों को हटाने की तैयारियां हो गई है। इसकी सूची भी तैयार हो गई है। जनपद स्तर के पीसीएस अफसरों को कलेक्ट्रेट से संबंध किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो कुछ पदों पर आईएएस को भी जिम्मेदारी देने की तैयारी है।