जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एसपी सिंह इंजीनियर को प्रत्याशी न बनाने पर समर्थक मायूस हैं। समर्थकों की सलाह पर एसपी सिंह चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। इससे कांग्रेस पार्टी में खलबली मची हुई है। हालाँकि एसपी सिंह ने नामांकन पत्र ख़रीद लिया है।
पिछले कई सालों से जीतोड़ मेहनत कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एसपी सिंह के बजाय बरखा रानी को प्रत्याशी बना दिया है। इससे क्षेत्र के कांग्रेसी नेता एवं एसपी सिंह के समर्थक बेहद मायूस हैं। उन्होंने हाईकमान तक अपनी बात पहुँचाने का काम कर दिया है। समर्थकों के आह्वान पर एसपी सिंह ने नामांकन पत्र ख़रीद लिया है। समर्थक इलियास, बिजेंद्र, मांगेराम आदि का कहना है कि बिना सत्ता के भी एसपी सिंह इंजीनियर ने उनके काम कराए हैं। क्षेत्र में पिछले पांच साल से जनता के बीच में बने हुए हैं। लेकिन अचानक से दूसरे व्यक्ति को प्रत्याशी बना दिया है, सबसे बड़ी बात महिला के पति भाजपा से मिले हुए हैं। जनाधार नहीं है, प्रचार के लिए नेता तक नहीं हैं। एसे में बिना जनाधार वाले नेता को प्रत्याशी बनाकर भाजपा के सामने सरेंडर कर दिया है। इंताब, ईनाम, तुफ़ैल आदि ने चेतावनी दी यदि कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं बदला तो वे जल्द ही अन्य निर्णय लेने को मजबूर होंगे।

एसपी सिंह इंजीनियर एसे नेता हैं, जिन्होंने हरिद्वार जनपद में कांग्रेस को स्थापित करने का काम किया। सन 1999 से मेहनत का नतीजा ये निकला कि 2009 में कांग्रेस से हरीश रावत सांसद भारी मतों से जीतकर आए।

By admin